फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   90 thousand crore loan not waived in Punjab says BJP

भाजपा का हमला: कहा- पंजाब में 90 हजार करोड़ का कर्ज नहीं हुआ माफ, इसलिए यहां हो किसानों का आंदोलन

Thu, 14 Oct 2021 12:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 14 Oct 2021 12:48 PM IST
सार

राजकुमार चाहर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान मोर्चे के नेताओं को पांच सदस्यीय टीम बनाकर बैठक का न्योता दिया है लेकिन अभी तक किसान मोर्चे में आपसी सहमति न बनने के चलते उनकी पांच सदस्यीय टीम नहीं बन सकी। उन्होंने किसान नेताओं से आह्वान किया कि व केंद्र सरकार से बातचीत कर अपनी मांगों के हल के लिए कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करें।

विज्ञापन
90 thousand crore loan not waived in Punjab says BJP
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन पंजाब में होना चाहिए, क्योंकि पंजाब सरकार ने किसानों का 90 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ नहीं किया है। यह विचार पंजाब भाजपा की किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में हुए एक दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने व्यक्त किए। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जमीनों का रेट कम करने की साजिश रच रही है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 37 में भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित हुए। चाहर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संशोधित कृषि कानून गोल्डन कानून हैं, क्योंकि इसके जरिए देश के छोटे किसानों को छोटे-छोटे समूहों में संगठित कर उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से बिना ब्याज सहायता राशि उपलब्ध करवा कर अपनी फसल को अपने पास की मंडी से लेकर देश के किसी भी हिस्से में अपनी मर्जी की कीमत पर किसी को भी बेचने की आजादी मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा किसानों में भ्रम फैला कर किसान आंदोलन को खड़ा किया गया है। अब विपक्ष और समाज विरोधी तत्वों द्वारा राजनीतिक स्वार्थों के चलते आंदोलन को खत्म नहीं होने दिया जा रहा है। यह शांति और भाईचारक माहौल को खत्म करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज देश में हर चीज के दाम बढ़े हैं लेकिन पंजाब में जमीनों के दाम पिछले साढ़े चार साल में चार बार कम हुए हैं। जिस जमीन का कलेक्ट्रेट दाम 20 लाख था, उसे 5 से 10 लाख रुपये तक लाया गया है। पंजाब सरकार द्वारा रजिस्ट्री के रेट कम कर किसानों के साथ धोखा किया गया है।


इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, राजिंदर कौर बाठ आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed