फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmer groups should stop defaming farmers: Jakhar

किसान जत्थेबंदियां किसानों को बदनाम करना बंद करें : जाखड़

Mon, 20 May 2024 04:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer groups should stop defaming farmers: Jakhar
चंडीगढ़। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि किसान जत्थेबंदियां अपने कार्यों से किसानों को बदनाम करने का काम कर रही हैं। अगर उनमें किसी भी तरह का रोष है तो वह भाजपा का विरोध करें, लेकिन इस तरह लोगों को परेशान न करें। जाखड़ रविवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों को लेकर एक बुकलेट भी लाॅन्च की, जिसमें पंजाब के लिए अब तक केंद्र सरकार की तरफ से किए गए कार्यों का जिक्र किया गया है। उन्होंने किसान यूनियनों को घेरते हुए कहा कि ट्रेनें बंद होने से व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। इंडस्ट्री का बुरा हाल है। उन्होंने किसान नेताओं को कहा कि आपको तो कोई कुछ कहेगा नहीं, वहीं आपके चक्कर में आम किसान बदनाम जरूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

जाखड़ ने बरनाला में किसानों और व्यापारियों के बीच टकराव का भी जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार को इसका निपटारा करना चाहिए था। जबकि आप सरकार हर बात का ठीकरा केंद्र पर फोड़ देती है। अगर यही हाल रहा तो यहां स्थिति और खराब हो सकती है, इसलिए राज्य सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए। जाखड़ ने कहा कि भगवंत मान किसान नेताओं को कह रहे थे कि पैसे लेकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। अगर जाखड़ कुछ बोल देता है तो विवाद हो जाता है।
विज्ञापन

पंजाब में लाखों गरीब परिवारों को गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त गेहूं मिल रहा है। अगले पांच साल तक यह योजना चलती रहेगी। यह और बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गेहूं का आटा बनाकर और उस पर अपनी फोटो लगाकर झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र ने किसानों को 4758 करोड़ रुपये प्रदान किए। अगर मान की नीयत ठीक होती तो राज्य के लगभग 15 लाख किसानों को इससे वंचित न रहना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि वह इस बुकलेट को लोगों के बीच लेकर जाएंगे तो उनको सच्चाई पता चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed