{"_id":"683c98a3d52562bb0a00d0ed","slug":"fake-visa-and-ticket-handed-over-after-taking-18-lakh-rupees-panchkula-news-c-74-1-lud1001-110519-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 18 लाख रुपये लेकर थमा दिया जाली वीजा और टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 18 लाख रुपये लेकर थमा दिया जाली वीजा और टिकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। गांव छपार निवासी कंवरपाल सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये लेकर जाली वीजा और टिकट देने का मामला सामने आया है। यह ठगी पिता ने अपनी बेटी और बेटे के साथ मिलकर की। दोनों मुकदमा दर्ज होते ही फरार हो गए। थाना जोधां में कंवरपाल सिंह की शिकायत पर जिला फतेहगढ साहिब के गांव नानोवाल कलां निवासी जंग सिंह उसके बेटे मनप्रीत सिंह और बेटी अमनदीप कौर के खिलाफ साजिश रचकर धोखाधडी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि एसएसपी अंकुर गुप्ता के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैंं। तीनों आरोपी फरार हो गए हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा | गुरदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित कवरपाल सिंह की मुलाकात जंग सिंह, उनके बेटे मनप्रीत सिंह और बेटी अमनदीप कौर से हुई। तीनों ने उसे कनाडा भेजने का कॉन्ट्रैक्ट करते हुए 18 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने कंवरपाल का पासपोर्ट और अन्य जरूरी कागजात हासिल करके जल्द कनाडा भेज देने का वादा किया। कई माह गुजरने के बाद आरोपियों ने कंवरपाल के पासपोर्ट पर कनाडा का वीजा लगवा दिया। जब कंवरपाल कनाडा जाने के लिए एयरपोर्ट जाने की तैयारी कर रहा था तो शक होने पर परिवार और नाते रिश्तेदारों ने किसी इमीग्रेशन एक्सपर्ट से वीजा और टिकट की जांच करवा ली। इस जांच में खुलासा हुआ कि वीजा और टिकट जाली हैं। पीड़ित कंवरपाल ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, पर आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायत बिठाई गई पर कोई हल नहीं निकला। अंत में कंवरपाल ने अपनी शिकायत पुलिस में दी।