फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake DSP arrested for cheating on the pretext of appointing SI, constable and home guard

Panchkula News: एसआई, कांस्टेबल और होमगार्ड लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला फर्जी डीएसपी गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Fake DSP arrested for cheating on the pretext of appointing SI, constable and home guard
एसआई लगवाने के लिए 15 लाख, कांस्टेबल के 11 और होमगार्ड के लिए 2.50 लाख रुपये लेता था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। हरियाणा पुलिस का फर्जी डीएसपी बनकर युवाओं को एसआई, कांस्टेबल और होमगार्ड लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी को सीएम फ्लाइंग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-10 स्थित गुर्जर भवन से गिरफ्त में लिया। आरोपी ने 11 लोगों को नियुक्ति का झांसा देकर करीब एक माह से गुर्जर भवन में ठहरा रखा था। इनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं। आरोपी की पहचान पानीपत निवासी रविंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नौकरी के लालच में फंसे लोगों ने सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना दी थी। इसमें कहा गया था कि आरोपी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और होमगार्ड लगवाने का झांसा देकर उनके साथ ठगी कर रहा है। आरोपी ने खुद को क्राइम यूनिट का डीएसपी बताया था। आरोपी एसआई के 15 लाख, कांस्टेबल के 11 और होमगार्ड के लिए 2.50 लाख रुपये लेता था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह की गई रेड
सूचना मिलते ही सीएम फ्लाइंग की टीम शुक्रवार सुबह गुर्जर भवन पहुंची और आरोपी रविंद्र को काबू किया। पुलिस को आरोपी के पास से फर्जी आईकार्ड, फर्जी नियुक्ति पत्र, पुलिस की ड्रेस और अन्य दस्तावेज बरामद मिले। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। आरोपी इतना शातिर है कि उम्मीदवारों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें पुलिस लाइन और यहां तक की करनाल मधुबन तक ले जा चुका है। पुलिस की अब तक की जांच में यह भी पता लगा कि आरोपी रविंद्र ने उम्मीदवारों को अपने भरोसे में लेने के लिए उन्हें पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र तक जारी किए हैं। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रविंद्र ने उम्मीदवारों को भर्ती कराने की एवज में उनसे पैसे लिए और कुछ रकम को बैंक खातों में भी जमा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों के खातों में डाली सैलरी
आरोपी रविंद्र ने उम्मीदवारों को अपने जाल में फंसाए रखने लिए उनके खातों मेंं एक-एक माह की सैलरी भी डाली। डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से जानकारी जुटाई जा रही है कि उसके साथ फर्जीवाडे में और कितने लोग शामिल हैं। आरोपी की जालसाजी की तह तक जाने के लिए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी फर्जी दस्तावेज कहां से तैयार करता था। उसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अब तक कई लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुका है।


ऐसे हुआ खुलासा
11 उम्मीदवारों में से अधिकतर सिरसा के रहने वाले हैं। आरोपी ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। उसके बाद अपने साथ पंचकूला ले आया। एक उम्मीदवार को उस समय शक हुआ जब आरोपी ने कांस्टेबल रेंक की सैलरी उसके खाते में डाली। उसने खाते की स्टेटमेंट निकाली तो उसे पता चला कि आरोपी ने ही उसके खाते में पैसे डाले हैं। उसने तुरंत सीएम फ्लाइंग से संपर्क किया। इसके बाद हुई छापा मारी के बाद फर्जीवाड़े का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed