फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fake bail gang busted, case filed against 10 people including the kingpin

Panchkula News: जाली जमानत कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 20 Jun 2025 08:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Fake bail gang busted, case filed against 10 people including the kingpin
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। नशा तस्करों और अन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों की अदालतों से जाली जमानत कराने वाले एक गिरोह का सीआई पटियाला पुलिस ने भंडाफोड किया है। सीआई पटियाला पुलिस की टीम ने मामले में सरगना समेत 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह गिरोह जमानत कराने के लिए जाली कागजात तैयार करता था और फर्जी गवाह भी पेश करता था। इस सबके लिए गिरोह द्वारा अपराधियों से मोटी रकम वसूली जाती थी। आरोपियों के खिलाफ थाना लाहौरी गेट में केस दर्ज कर लिया गया है। सीआई पटियाला के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने गिरोह का भंडाफोड करने और 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


गिरोह के सरगना की पहचान रेणु कांत निवासी पटियाला एनक्लेव सनौर के तौर पर हुई है, जबकि बाकी आरोपियों में सतपाल उर्फ सन्नी निवासी दशमेश नगर कोटकपुरा रोड मुक्तसर, गुरदीप सिंह उर्फ रवि निवासी दित्तूपुर जट्टां पटियाला, हाकम सिंह निवासी नाभा पटियाला, कुलविंदर सिंह उर्फ रोहित निवासी महावीर कालोनी भवानीगढ़ जिला संगरूर, संदीप सिंह उर्फ गग्गी निवासी भवानीगढ़ जिला संगरूर, जगदीप सिंह उर्फ दीप निवासी भवानीगढ़ जिला संगरूर, लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी संगरूर, धीरा सिंह निवासी भवानीगढ़ जिला संगरूर शामिल हैं। वहीं आरोपियों में एक अज्ञात भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीआई पटियाला पुलिस पार्टी पुराना बस स्टैंड के पास राजपुरा कालोनी के एरिया में मौजूद थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रेणु कांत की ओर से एक गिरोह तैयार किया गया है, जो नशा तस्करों व अन्य जुर्मों में शामिल अपराधियों की अदालतों से जालसाजी के साथ दस्तावेज तैयार करके जाली जमानतें कराते हैं। सरगना की ओर से अपने साथियों के साथ मिलकर फर्द केंद्रों से आम लोगों की जमीनों की फर्दे हासिल करके उन पर खुद ही माल अधिकारियों की जाली मुहर लगा लेते थे। यह मुहर गिरोह ने तैयार कर रखी थी।

इसके साथ ही आम लोगों के जाली आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, सरकार की ओर से जारी शुदा मेंबर पंचायत के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए जाते थे। इनके बाद आम लोगों की जगह पर अपने गिरोह के सदस्य बतौर गवाह अदालत में पेश करके अपराधियों की जमानत करा दी जाती थी। गिरोह के सरगना रेणुकांत की ओर से अब तक नशा तस्करी, इरादा कत्ल आदि संगीन जुर्मों के आरोपों में जेलों में बंद अपराधियों से मोटी राशियां हासिल उनकी अदालतों से जमानतें कराई जा चुकी हैं। गिरोह की ओर से बार-बार जुर्म करने वाले अपराधियों की जमानतें भी कराई जाती हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्यों के पास से फर्जी मुहर व फर्जी दस्तावेज के साथ फर्दें बरामद की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed