फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Faces of salaried employees lit up due to tax exemption up to Rs 12 lakh

Panchkula News: 12 लाख रुपये तक टैक्स में छूट से वेतनभोगियों के खिल उठे चेहरे

Sun, 02 Feb 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Faces of salaried employees lit up due to tax exemption up to Rs 12 lakh
एलईडी में बजट देखतीं महिलाएं। संवाद 
पंचकूला। केंद्रीय बजट में 12 लाख तक की इनकम को आयकर की सीमा से बाहर रखने के फैसले को लोगों ने सराहा है। बजट का शहर की गृहिणियों, डॉक्टरों, उद्यमियों, शिक्षकों और बुजुर्गों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भी उनके हितों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। जिले के किसानों का कहना है कि बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, सरकार को चाहिए कि उन योजनाओं को जमीन पर भी उतारे। विद्यार्थी वर्ग में बजट से उत्साहित है। उद्योगपतियों का कहना है कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन


उद्यमियों का रखा है ध्यान
बजट आम आदमी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस बार आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए ऋण गारंटी शुल्क घटाया गया है। लोन गारंटी लिमिट को पांच से दस करोड़ किया गया है। यह बजट मध्यम व्यापारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। -रमेश अग्रवाल, प्रधान, इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला
विज्ञापन


कर्ज लिमिट बढ़ाना सराहनीय
सूक्ष्म उद्योगों के लिए पांच लाख रुपये का कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी होगा। इसके अलावा निर्यातक एमएसएमई के लिए 20 करोड़ रुपये सावधि कर्ज मिल सकता है। सरकार की ओर से उद्यमियों को ध्यान में रखकर यह बेहतरीन कदम है। - राकेश गर्ग, महासचिव, इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टार्टअप शुरू किए जाएंगे
जिस तरह से सरकार ने स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ का फंड देने की घोषणा की है, इससे युवाओं और विद्यार्थियों को नया स्टार्टअप शुरू करने का मौका मिलेगा। यह बजट युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। - मुरारी कुमार, विद्यार्थी



स्किल्ड युवा होंगे तैयार
बजट में स्किल युवा तैयार करने का अच्छा प्रावधान बनाया गया है। जिस तरह से बजट में पांच राष्ट्रीय स्तर के सेंटर बनाए जाएंगे, उससे युवा स्किल्ड होगा। उसे नए रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। बाजार में आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी होगी। यह बजट अच्छा है। इसका मैं स्वागत करती हूं। -अनमोल शर्मा, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed