फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Face-lift for 17 parks in the industrial area; Mayor kicks off the initiative by sweeping.

Panchkula News: औद्योगिक क्षेत्र के 17 पार्कों की सुधरेगी सूरत, मेयर ने झाड़ू लगाकर किया आगाज

Mon, 05 Oct 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Face-lift for 17 parks in the industrial area; Mayor kicks off the initiative by sweeping.
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से उपेक्षित पड़े 17 पार्कों की अब सूरत बदलेगी। तीन दिन पहले सरकार ने पार्कों और सीवरेज व्यवस्था के रखरखाव का जिम्मा एचएसआईआईडीसी से लेकर नगर निगम को सौंप दिया। जिम्मेदारी मिलते ही निगम ने पार्कों की सफाई और जीर्णोद्धार शुरू कर दिया। फेस-1 के पार्क में मेयर श्याम लाल बंसल, वार्ड-10 के पार्षद हरिंदर मलिक और पार्षद शेखर पांडे ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि कारोबारियों और वार्डवासियों की लंबे समय से मांग थी कि पार्कों, सड़कों, सीवरेज और सफाई का जिम्मा निगम को दिया जाए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांग स्वीकार की गई।
विज्ञापन

मेयर ने फेस-1 और फेस-2 के पार्कों का जायजा लेकर अधिकारियों को एक सप्ताह में सफाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने टूटी बेंच, झूले और लाइटें ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद उनका रखरखाव भी निगम संभालेगा। आवारा पशुओं को नंदीशाला और गो-वन भेजा जाएगा। आवारा कुत्तों और बंदरों के लिए पार्षद सुरेश वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी अभियान चलाएगी। मेयर ने व्यापारियों से संवाद कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed