फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Extension lecturers start fast unto death over demands

मांगों को लेकर एक्सटेंशन लेक्चरर्स का आमरण अनशन शुरू

Tue, 22 Feb 2022 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Extension lecturers start fast unto death over demands
पंचकूला। मांगों को लेकर एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने सोमवार से सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। लेक्चरर्स ने कहा कि जब तक 58 साल तक जॉब सिक्योरिटी, महंगाई भत्ता, वार्षिक वृद्धि और सर्विस रूल लागू नहीं किया जाएगा, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। इसके साथ ही बजट सत्र में लेक्चरर्स विधानसभा का घेराव करेंगे। जब तक 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स की सभी मांगों के पत्र जारी नही होंगे तब तक घर वापसी नहीं होगी। सोमवार को आमरण अनशन में भिवानी से महिला राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. तरुणा पंघाल, अंबाला से डॉ. सरोज दहिया, कलायत से एसोसिएशन सदस्य शेर सिंह और रेवाड़ी से एसोसिएशन प्रधान ईश्वर सिंह आमरण अनशन पर बैठे। राज्य महिला कार्यकारिणी सरोज दहिया और एसोसिएशन सदस्य शेर सिंह ने बताया कि 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स अपनी इन मांगों को लेकर दो साल से संघर्ष कर रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने 28 नवंबर को जगाधरी में एक विशाल प्रदर्शन किया था, जिसमें शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया था कि जल्दी ही मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाई जाएगी। इसके अलावा एसोसिएशन की बैठक चंडीगढ़ शिक्षा मंत्री के निवास पर दो बार हो चुकी है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने 9 जनवरी और 16 फरवरी को शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। इसमें एसोसिएशन की मीटिंग मुख्यमंत्री ने राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी और मुख्यमंत्री हाउस के अधिकारी रजनीश गर्ग से हुई थी। उन्होंने जल्द ही मुख्यमंत्री से मीटिंग का आश्वासन दिया था। 42 दिन बीतने के बाद भी सरकार एक्सटेंशन लेक्चरर्स की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट और हरियाणा सरकार एचपीएससी की 2250 पोस्ट निकालकर पिछले कई सालों से कार्यरत 2000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स को बेरोजगार करने की जो साजिश रच रही है, उसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed