फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Experienced CTU employees should be given the opportunity to drive new electric buses

Panchkula News: अनुभवी सीटीयू कर्मचारियों को नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का अवसर दिया जाए

Tue, 18 Nov 2025 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Experienced CTU employees should be given the opportunity to drive new electric buses
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों, खासकर सीटीयू में लंबे समय से कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासक गुलाब चन्द कटारिया को पत्र लिखकर कहा कि कई विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारी 10 से 15 वर्ष से अधिक समय से अनुबंध पर काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान अधिकार नहीं मिलते।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि एक दशक से अधिक सेवा देने वाले कर्मचारियों को अचानक बाहर करना संवेदनशीलता और न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। उन्होंने प्रशासक से मांग की कि सेवा समाप्ति की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए और अनुभवी सीटीयू कर्मचारियों को नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का अवसर दिया जाए।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि हाल में कई ड्राइवरों और कंडक्टरों को ड्यूटी पर उपस्थित न होने के नोटिस दिए गए हैं, जो वास्तव में सेवा समाप्ति जैसा कदम है। उन्होंने आशंका जताई कि नए 428 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन निर्माता कंपनियों को सौंपने की योजना के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस निर्माता केवल वारंटी मामलों के लिए जिम्मेदार होते हैं, सार्वजनिक परिवहन संचालन उनका काम नहीं है। यह कदम सीटीयू के संचालन को निजी हाथों में देने जैसा होगा, जबकि बसें प्रशासन ने स्वयं खरीदी हैं। उन्होंने कहा कि कई प्रभावित कर्मचारी अब 35 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिससे वे नई सरकारी भर्ती के योग्य नहीं रहते। यदि उन्हें निर्माता कंपनियों से दोबारा काम लेना पड़ेगा तो उन्हें कम वेतन पर वही काम करना पड़ेगा, जो अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article