{"_id":"68dba36b73cb2e17b70d1e07","slug":"expensive-water-at-chandigarh-railway-station-rail-neer-being-sold-for-rs-15-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर महंगा पानी: 14 रुपये का रेल नीर 15 रुपये में बिक रहा, स्टॉल संचालक बोला-छुट्टा नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर महंगा पानी: 14 रुपये का रेल नीर 15 रुपये में बिक रहा, स्टॉल संचालक बोला-छुट्टा नहीं है
Tue, 30 Sep 2025 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:59 PM IST
सार
रेलवे ने रेल नीर की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की दरों में हाल ही में हुई कमी के बाद की गई है। इसका मकसद टैक्स में कमी का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
रेल नीर
- फोटो : https://irctc.com/rail-neer-plants.php
विस्तार
यात्रीगण ध्यान दें... रेल नीर एक रुपये सस्ता हो गया है लेकिन चंडीगढ़ से 80 से ज्यादा ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसका खुलासा अमर उजाला के रिएलिटी चेक में हुआ है।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 पर स्टॉल संचालक से पूछा गया कि एक लीटर रेल नीर कितने का है, जवाब मिला 15 रुपये का जबकि पानी के बोतल अंकित मूल्य 14 रुपये था। जब स्टॉल संचालक से सवाल किया गया कि एक रुपये ज्यादा पानी का कीमत क्यों लिया तो किरकिरी से बचने के लिए स्टॉल संचालक बोला साहब! छुट्टा नहीं है। ऐसा एक नही हजारों यात्रियों के साथ रोजाना हो रहा है। यहां तक की किसी भी स्टॉल पर नया रेट लागू होने के आठ दिन बाद भी रेल नीर का नया रेट लिस्ट चस्पा नहीं किया गया है।

22 सितंबर को लागू आठ दिन बाद भी पालन नहीं
रेलवे ने रेल नीर की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की दरों में हाल ही में हुई कमी के बाद की गई है। इसका मकसद टैक्स में कमी का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू कर दिया गया था लेकिन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आजतक लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन