{"_id":"69dff9f729e2bcdfc7069d87","slug":"excellent-cbse-class-10-results-in-haryana-and-himachal-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22915-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा और हिमाचल में सीबीएसई 10वीं का शानदार रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा और हिमाचल में सीबीएसई 10वीं का शानदार रिजल्ट
विज्ञापन
केंद्रीय व नवोदय विद्यालयों का प्रदर्शन बेहतरीन, हिमाचल के सरकारी स्कूल हरियाणा से आगे
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित होने के बाद हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। पंचकूला क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि हिमाचल से 17,713 और हरियाणा से 70,133 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों राज्यों का कुल रिजल्ट 92.24 प्रतिशत रहा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में जवाहर नवोदय विद्यालय के 1,592 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,588 उत्तीर्ण हुए। नवोदय विद्यालयों का परिणाम 99.75 प्रतिशत रहा। वहीं केंद्रीय विद्यालयों में 2,464 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 99.88 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।
इंडिपेंडेंट स्कूलों का परिणाम 94.43 प्रतिशत और हरियाणा के सरकारी स्कूलों का 67.86 प्रतिशत रहा। हिमाचल में सरकारी स्कूलों का परिणाम 98.58 प्रतिशत और इंडिपेंडेंट स्कूलों का 97.49 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हिमाचल के जवाहर नवोदय विद्यालयों में 877 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे, जिससे परिणाम 100 प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम भी 99.83 प्रतिशत रहा। इसके अलावा एसटी वर्ग के विद्यार्थियों का परिणाम 93.18 प्रतिशत रहा।
राजेश गुप्ता ने बताया कि दोनों राज्यों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों के परिणाम विशेष रूप से बेहतर रहे, जबकि सरकारी स्कूलों के मामले में हिमाचल, हरियाणा से आगे रहा।