फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Exam for 1100 posts of women constable in September

चंडीगढ़ : महिला कांस्टेबल के 1100 पदों के लिए परीक्षा सितंबर में, पांच जिलों में ही बनेंगे केंद्र

Sun, 15 Aug 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Exam for 1100 posts of women constable in September
चंडीगढ़। महिला कांस्टेबल के 1100 पदों के लिए लिखित परीक्षा अब सितंबर में होगी। अगस्त में तय परीक्षा अब 18-19 सितंबर को ली जाएगी। 18 सितंबर को शाम के समय व 19 सितंबर को सुबह और शाम दोनों सत्र में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पुरुष कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक वाले स्थानों पर महिला कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 12 सितंबर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभी तक जिला स्तर पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाते रहे हैं, लेकिन इस परीक्षा के लिए आयोग उपमंडल स्तर पर भी परीक्षा लेगा। पांच जिलों में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में ही ली जाएगी। जिलों के साथ ही उपमंडलों में भी परीक्षा केंद्र बना रहे हैं। 1100 पदों के लिए 2.57 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पेपर लीक की पूर्व में हुई घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए सारे प्रबंध किए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल केंद्रों के बाहर तैनात रहेगा। इसके साथ ही अन्य एहतियात भी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed