फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ever since BJP put Kejriwal in jail, my work and responsibilities have doubled: Mann

जबसे भाजपा ने केजरीवाल को जेल में डाला, मेरा काम व जिम्मेदारियां हो गईं दोगुना : मान

Sun, 05 May 2024 11:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ever since BJP put Kejriwal in jail, my work and responsibilities have doubled: Mann
चंडीगढ़/खरड़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘मैं कड़ी मेहनत से कभी पीछे नहीं हटता। जबसे भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है, मेरा काम और जिम्मेदारियां दोगुनी हो गई हैं, लेकिन मेरे पास आपका समर्थन है। जिसके पास पंजाबियों का समर्थन है, वह कभी असफल नहीं हो सकता।’ सीएम मान रविवार को खरड़ में आनंदपुर साहिब लोकसभा से उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के समर्थन में आयोजित रोड शो को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और चमकौर साहिब के विधायक चरणजीत सिंह भी मौजूद थे। मान ने कहा कि जहां दूसरी सरकारें सरकार की संपत्तियों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेचती हैं, वहीं उनकी सरकार ने जीवीके थर्मल पावर प्लांट खरीदा और इसका नाम गुरु अमरदास के नाम पर रखा। पंजाब सरकार जल्द ही इंडस्ट्री को भी सस्ती बिजली देगी और इससे पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। टाटा स्टील जैसी कंपनियां पहले से ही पंजाब में निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आगामी सीजन में नहर का 70 प्रतिशत पानी पंजाब के खेतों में सिंचाई के लिए जाएगा। फिर पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। इससे बिजली बोर्ड के करीब 7,000 करोड़ रुपये बचेंगे और उस पैसे से उनकी सरकार महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की गारंटी पूरी करेगी। वह पैसा कमाने के लिए राजनीति में नहीं हैं, बल्कि व्यवस्था को बदलने, उसे बेहतर बनाने और पंजाबियों की सेवा करने के लिए यहां हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं पंजाब में अपने दो साल के काम के आधार पर वोट मांग रहा हूं। दिल्ली में हम अपने आठ साल के काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं, क्योंकि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र और धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मान ने कहा कि भाजपा नफरत और डर की राजनीति करती है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे भाजपा को पंजाब में जड़ें न जमाने दें। पंजाब अपने सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। हम गुरुपर्व, ईद और नवमी एक साथ मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आनंदपुर साहिब की धरती गुरुओं और महान बलिदानियों की धरती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पलायन न करें, क्योंकि अब व्यवस्था बदल रही है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है और लोगों को पंजाब में नौकरियों, कॅरिअर और नए व्यवसायों के अवसर मिल रहे हैं। उनकी सरकार ने वेरका और मार्कफेड जैसे विभागों को मुनाफे में ला दिया है। सुखबीर बादल पंजाब को बचाने के लिए तभी निकलते हैं, जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है अन्यथा उन्हें लू लग जाती है। पंजाब में ऐसे सीएम थे जो वोट लेने के बाद अपने महलों के गेट बंद कर देते थे। पंजाब में पहली बार हुआ है कि सूबे के लोगों की अपनी सरकार है। 90 फीसदी युवा मुझे ‘बाई जी’ कहते हैं क्योंकि मैं उनका अपना हूं। मैं उन्हीं में से एक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed