फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Events: Job is not the only way for a bright future: Amneet P. Kumar

आयोजन : उज्ज्वल भविष्य के लिए नौकरी ही एकमात्र रास्ता नहीं : अमनीत पी. कुमार

Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Events: Job is not the only way for a bright future: Amneet P. Kumar
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग और मुंबई स्थित संस्था एमएसएमईएक्स के सहयोग से करियर अहेड व इंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स विषय पर कार्यशाला करवाई गई। इसमें एमएसएमई विभाग, हरियाणा की महानिदेशक अमनीत पी. कुमार बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन उपस्थित रहीं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दी जा रही वित्तीय मदद के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उज्ज्वल भविष्य के लिए नौकरी ही एकमात्र विकल्प नहीं है। एक ओर प्रदेश सरकार जहां लघु और कुटीर उद्योगों को स्थापित करने में प्रोत्साहन दे रही है, वहीं एमएसएमई डायरेक्टरेट उद्यमिता में आने वाली दिक्कतों में मदद करने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अच्छे विजन के साथ आएं और अपने उद्यमों को शुरू करें। प्रतिभागी विद्यार्थी मुदस्सिर के नए उद्यम की शुरुआत में सरकार द्वारा आर्थिक मदद को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यम को शुरू करने से पहले हमारे पास एक अच्छा विजन का होना जरूरी है। एमएसएमई विभाग उद्यमियों को कम लागत में अच्छी आमदनी कराने का हरसंभव प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जरूरत ले सकती है उद्यम का रूप : अमित
कार्यशाला में एमएसएमईएक्स संस्था के फाउंडर सीईओ अमित कुमार मुख्य वक्ता के रूप में जुड़े। उन्होंने कहा कि हर जरूरत एक उद्यम का रूप ले सकती है। हमें लोगों की जरूरत पर ध्यान देकर नए उद्यम की शुरुआत करनी चाहिए। जोखिम देखकर हमें उद्यम का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए। केपीएमजे इंडिया में एसोसिएट डायरेक्टर वरुण चावला ने स्टार्टअप्स के बारे में बताया।

कार्यशाला का संयोजन कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की प्रमुख डॉ. सीमा अग्रवाल और कॉलेज के प्लेसमेंट सेल प्रमुख नवीन कुमार ने किया। संचालन पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के प्राध्यापक अनिल कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यशाला के आयोजन में दीपक पराशर, मनीषा आनंद, डॉ. चित्रा तंवर का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान 90 विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed