{"_id":"615ca7128ebc3e56e64829ba","slug":"events-agrawal-organizations-will-organize-various-programs-on-maharaja-agrasen-jayanti-the-ceremony-will-be-held-from-october-7-17-the-chief-guest-of-the-vice-president-pkl-office-news-pkl429126949","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन : महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल संस्थाएं आयोजित करेंगी विभिन्न कार्यक्रम, 7-17 अक्तूबर तक आयोजित होगा समारोह, विस अध्यक्ष मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन : महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल संस्थाएं आयोजित करेंगी विभिन्न कार्यक्रम, 7-17 अक्तूबर तक आयोजित होगा समारोह, विस अध्यक्ष मुख्य अतिथि
विज्ञापन
पंचकूला। समस्त अग्रवाल समाज की तरफ से पंचकूला में 7 से 17 अक्टूबर तक महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव मनाया जाएगा। यह जयंती इस बार ऐतिहासिक होगी, क्योंकि शहर की सभी अग्रवाल संस्थाएं मिलकर पहली बार ऐसा कार्यक्रम कर रही हैं। मंगलवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में अग्रवाल सभा के संयोजक अमित जिंदल ने यह जानकारी दी। अमित जिंदल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन चौक पर 7 अक्तूबर को सुबह 9 बजे हवन से शुरू होकर समारोह 17 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि, मेयर कुलभूषण गोयल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग विशेष अतिथि होंगे।
यह तैयारियां की जा रही हैं
महाराजा अग्रसेन चौक पर 7 अक्तूबर को सुबह 9 बजे हवन, सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होगा और उसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 9 अक्तूबर को शोभायात्रा सेक्टर-7 मार्केट से शुरू होकर सेक्टर- 8, 9, 10, 11, 15 से होती हुई सेक्टर-16 भवन में संपन्न होगी। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 6 से 10 अक्तूबर तक पंचकूला शहर के नौ चौकों पर भव्य लाइट और सेक्टर-7 के स्वागत द्वार से अग्रवाल भवन सेक्टर-16 तक सुंदर लाइटिंग की जा रही है। साथ ही अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के 18 गेट शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान 75 वर्ष के 5 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर अग्रवाल समुदाय के 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह संगठन रहेंगे शामिल
यह कार्यक्रम अग्रवाल सभा (रजि.) पंचकूला, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) पंचकूला, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंचकूला, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) पंचकूला, अग्रवाल हेल्पलाइन (रजि.) पंचकूला, अग्रवाल जन आयोग्य ट्रस्ट (रजि.) पंचकूला, अग्रवाल विकास ट्रस्ट (रजि.) पंचकूला, अग्र क्रांति मंच पंचकूला, अग्रवाल वैश्य समाज सभा (रजि.) पंचकूला मिलकर मना रही हैं। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट डायग्नोस्टिक सेंटर एवं हेल्थ केयर सेंटर सेक्टर-20 पंचकूला में 11 से 17 अक्तूबर तक फ्री चेकअप कैंप लगाया जाएगा, जो भी टेस्ट करवाने हैं सेंटर में जो रेट हैं, उससे भी कम रेट में किए जाएंगे। इस मौके पर सदस्य कुसुम कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पंचकूला अध्यक्ष विजय अग्रवाल, राष्ट्रीय उपमहामंत्री सीबी गोयल, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान जगमोहन गर्ग, अग्रवाल जनअरोग्य ट्रस्ट के प्रधान राकेश अग्रवाल, अग्र क्रांति मंच पंचकूला के चेयरमैन तेजपाल गुप्ता, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक जिंदल, अग्रवाल विकास ट्रस्ट के प्रधान सतनारायण गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मुकेश सिंगला, श्री श्याम परिवार की ओर से संजय अग्रवाल, बाल कृष्ण सिंगला उपस्थित रहे।