फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Women took out bike rally on International Women's Day

आयोजन : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

Wed, 09 Mar 2022 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Event: Women took out bike rally on International Women's Day
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को शहर में महिला पुलिस बाइक रैली निकाली गई। इसको पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क के पास कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक उप निरीक्षक शिवानी ने किया। महिला बाइक रैली का नेतृत्व एसीपी ममता सौदा ने किया। उनके नेतृत्व में रैली गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव बतौड़ पहुंची। बतौड़ के सरपंच लक्ष्मण दास, स्कूल के प्रधानाचार्य जीतेंद्र शर्मा और गांव के लोगों ने बाइक रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसीपी ने कहा कि महिला ही एक परिवार, एक समाज, देश की तरक्की का आधार हैं। नारी आज के बदलते परिवेश में पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की तरफ बढ़ रही है। इस कार्यक्रम के दौरान डीसीपी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि कोई भी महिला जो मुश्किल में है, या पुलिस की सहायता लेना चाहती है। वह बेखौफ होकर महिला थाने में जाकर सहायता ले सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं। उनके माध्यम से वे बेझिझक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा पुलिस की महिला दुर्गा शक्ति की गाड़ी क्षेत्र में मौजूद रहती है। दुर्गा शक्ति एप भी महिलाओं की सहायता के लिए हर जगह तैयार रहती है ताकि समाज में महिला सुरक्षित व सम्मान के साथ आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि इस बाइक रैली का उद्देश्य यही है कि महिला भी पुरुषों के मुकाबले ट्रैफिक नियमों की पालना करके सुरक्षित डाइविंग कर सकती हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की तरफ बढ़ रही हैं। बाइक रैली पंचकूला से रामगढ़ होकर गांव बतौड़ के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची। कार्यक्रम के दौरान डीसीपी ने सभी बाइक राइडर को स्मृति चिह्न देकर बाइक रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed