फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Vice President inaugurated welcome gates in nine villages including Jaswantgarh

आयोजन : विस अध्यक्ष ने जसवंतगढ़ समेत नौ गांवों में किया स्वागती गेटों का उद्घाटन

Sat, 15 Jan 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Event: Vice President inaugurated welcome gates in nine villages including Jaswantgarh
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि पंचकूला शहर के साथ-साथ नगर निगम में पड़ने वाले गांवों में स्वागत द्वार बनाने की नई पहल की गई है। गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि शहरों की तर्ज पर गांवों का भी विकास हो। ज्ञानचंद गुप्ता जिले के गांव जसवंतगढ़ में स्वागत द्वार का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोट, बिल्ला, खंगेसरा, नग्गल, सुखदर्शनपुर, नग्गल मोगीनंद, उपरली चैकी व गुमथला गांवों के स्वागत द्वार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

स्वागत द्वारों के निर्माण पर कुल 80 लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इन स्वागत द्वारों के निर्माण से गांवों की सुंदरता बढे़गी। गुप्ता ने कहा कि नगर निगम हर छोटे से छोटी समस्या का समाधान करने को तत्पर है। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, बीजेपी जिला महामंत्री परमजीत कौर, सहित गांववासी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed