{"_id":"6227b85b9939ce5d2c1c4fa8","slug":"event-objective-of-jal-jeevan-mission-to-provide-clean-water-to-every-household-four-day-jal-jeevan-mission-camp-organized-pkl-office-news-pkl444148310","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन : हर घर को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना जल जीवन मिशन का उद्देश्य, चार दिवसीय जल जीवन मिशन शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन : हर घर को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना जल जीवन मिशन का उद्देश्य, चार दिवसीय जल जीवन मिशन शिविर आयोजित
विज्ञापन
रायपुररानी। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में जल जीवन मिशन की चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन संगठन के डायरेक्टर राजीव बातिश और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर आलोक जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यशाला में राजीव बातिश ने जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी और पानी के महत्व पर चर्चा की। सबने जल जीवन मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने का अनुरोध किया।
जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के राज्य सलाहकार लक्ष्मीकांत भाटिया ने कहा कि हर घर को स्वच्छ जल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन शुरू किया गया है। कार्यशाला के पहले दिन जल जीवन मिशन का परिचय, सुरक्षित पानी और स्वच्छता के महत्व, कार्यशाला के दूसरे दिन सामाजिक सहभागिता, पानी की गुणवत्ता और निगरानी, योजना और डिजाइन, कार्यक्रम के तीसरे दिन फील्ड विजिट, कार्य योजना जबकि ट्रेनिंग के चौथे दिन पानी की निगरानी आपूर्ति व संरचना, निर्माण के दौरान सामुदायिक भागीदारी, विकेंद्रीकरण की उपयोगिता के रूप में पेयजल प्रबंधन और जल गांव घोषणा आदर्श गांव पर संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम में अधीक्षक अभियंता अशोक शर्मा, कार्यकारी अभियंता पंचकूला विकास लाठर, स्टेट कंसलटेंट लक्ष्मीकांत भाटिया, जिला सलाहकार आरजू चौधरी, उपमंडल अभियंता धर्मेंद्र, कनिष्ठ अभियंता रोहित चहल, कनिष्ठ अभियंता अंशुल श्योकंद, डायरेक्टर क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर आलोक जैन, सीनियर डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार झा, ज्वाइंट डायरेक्टर रणविजय बिहारी, रोहित वार्ष्णेय ने भी विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला सलाहकार मैडम आरजू चौधरी ने महिलाओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
मैडम आरजू चौधरी ने कहा कि इस कार्यशाला में प्रतिभागियों के साथ जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में खंड स्तर पर कार्य करने वाले बरवाला से बीआरसी नरेंद्र मोदगिल, रायपुररानी के बीआरसी पाल सिंह, मोरनी के बीआरसी सुभाष चंद्र भी इस कार्यशाला में भाग लेकर अच्छी जानकारी प्राप्त करेंगे।