फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Event: Dinesh Mr. Haryana and Sandeep Mr. Pinjore became the body building championship organized at Yavanika Open Theater, Sector-5

आयोजन : दिनेश मिस्टर हरियाणा और संदीप मिस्टर पिंजौर बने, सेक्टर-5 स्थित यवनिका ओपन थियेटर में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन

Mon, 29 Nov 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Event: Dinesh Mr. Haryana and Sandeep Mr. Pinjore became the body building championship organized at Yavanika Open Theater, Sector-5
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका ओपन थियेटर में रविवार को फर्स्ट ओपन हरियाणा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें फोर्थ मिस्टर पिंजौर, ओमैन एंड मैन फिजिक और मास्टर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दिनेश ने मिस्टर हरियाणा का खिताब जीता, जबकि 70 प्रतिभागियों को पछाड़कर मिस्टर पिंजौर के खिताब पर संदीप ने कब्जा किया। चैंपियनशिप की शुरुआत पंचकूला बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप जौली ने किया। इसमें प्रदेशभर से आए बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सात वर्गों में हुई। इसमें 150 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन पंचकूला की तरफ से करवाया गया। इसमें शाम 5 से लेकर रात 10 बजे तक बॉडी बिल्डरों ने स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्य प्रकाश अग्रवाल और मुख्य अतिथि नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने शिरकत किया। वहीं दोनों अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

यवनिका ओपन थियेटर में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का देखने के लिए सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। बॉडी बिल्डरों के अलग-अलग पोज के जरिए जजों के पैनल को लुभाने की कोशिश की। इसकी पुष्टि एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नौशाद अंसारी और प्रधान हरीश अरोड़ा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed