फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Even after the robbery, the travel agent is getting threats, the accused is captured in CCTV, the police is not taking action

Panchkula News: लूट के बाद भी ट्रेवल्स एजेंट को मिल रही धमकी, आरोपी सीसीटीवी में कैद, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Sat, 30 Nov 2024 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Even after the robbery, the travel agent is getting threats, the accused is captured in CCTV, the police is not taking action
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। वार्ड नंबर-7 बुढ़नपुर के एक टूर एंड ट्रेवल्स एजेंट की दुकान में लूट के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। इसके बाद भी 12 दिन में एजेंट को उसकी दुकान में घुसकर कुछ युवक जान से मारने की दो बार धमकी दे चुके हैं। ये वारदात सीसीटीवी में कैद है, लेकिन सेवा, सुरक्षा व सहयोग का नारा लगाने वाली पंचकूला सेक्टर-16 की पुलिस आरोपियों को पकड़ने की जगह मौन बैठी है।
इस मामले में पीड़ित प्रीतम और उसके सहयोगी संजीव की शिकायत पर पहले चौकी इंचार्ज ने केस भी दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित डीसीपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। जहां मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी की आदेश पर धमकी के मामले में केस दर्ज हुआ। केस दर्ज होने के अगले दिन 28 नवंबर को दोबारा दो युवकों ने प्रीतम के कारिंदे को दुकान में घुसकर धमकी दी। इन लोगों ने कहा कि उसके भाई को पकड़वाने वाले प्रीतम को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

पहली बार 16 नवंबर को मिली धमकी
प्रीतम ने बताया कि 16 नवंबर 2024 को दिन में करीब 1.05 मिनट पर 19 से 20 साल के दो युवक उसकी दुकान में घुस आए थे। उनके हाथ में तेजधार हथियार भी था। उस समय दुकान पर प्रीतम के बजाय संजीव बैठा था। दोनों युवकों ने संजीव से पूछा प्रीतम कहां है। उसे जान से मार देंगे। उसने मेरे भाई को पुलिस से उठवा दिया है। इसके बाद संजीव ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक न सुनी। तीन चार दिन चौकी में दौड़ने के बाद प्रीतम ने 21 नवंबर को डीसीपी हिमाद्री कौशिक से मुलाकात की। उन्होंने पूरी बात सुनी और शिकायत ली। पुलिस ने 27 नवंबर को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद 28 नवंबर को सुबह करीब 11.30 बजे दो लड़के दोबारा धमकी देने दुकान में घुस आए। संयोग से 28 नवंबर को भी वह दुकान में मौजूद नहीं था। दुकान पर मौजूद लड़के को दोनों युवकों ने कहा कि इस बार बंदूक लेकर आएंगे। पूछेंगे भी नहीं, उसे ठोककर चले जाएंगे। उसके बाद से प्रीतम काफी डरा हुआ है। उसने चौकी इंचार्ज मान सिंह को मामले की सूचना दी, उन्होंने एक एएसआई को मौके पर भेजा। सब कुछ सीसीटीवी में कैद है, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है। चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। दो बार प्रीतम की दुकान में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed