फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Even after the order of the minister, the surgery did not start in Sirsa, Fatehabad and PGI Rohtak

मंत्री के आदेश पर भी शुरू नहीं की सर्जरी

Mon, 28 Jun 2021 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Even after the order of the minister, the surgery did not start in Sirsa, Fatehabad and PGI Rohtak
चंडीगढ़/रोहतक/हिसार। कोरोना संक्रमितों के नए मामलों में कमी आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अस्पतालों को फिर से इलेक्टिव सर्जरी शुरू करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बावजूद प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद जिले में इलेक्टिव सर्जरी शुरू नहीं की गई हैं। ऑपरेशन के लिए मरीजों का इंतजार बढ़ रहा है या फिर उन्हें मजबूरी में निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। पीजीआई रोहतक इसके पीछे कोरोना के अधिक मामले होना बता रहा है, जबकि सिरसा को मुख्यालय के पत्र का इंतजार है। फतेहाबाद सिविल अस्पताल में सर्जन ही नहीं है। शेष जिलों में ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। गौर हो के कोरोना की दूसरी लहर के चरम पर जाने के कारण 20 अप्रैल से मेडिकल कॉलेजों और सिविल अस्पतालों में इलेक्टिव सर्जरी बंद की गई थी। 15 जून को स्वास्थ्य मंत्री ने रूकी हुई सर्जरी शुरू करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

पीजीआई में बंद पड़े ऑपरेशन थियेटर, हजारों इंतजार में
पीजीआईएमएस रोहतक में पिछले एक साल से ऑपरेशन थियेटर बंद पड़े हैं। संस्थान में रोजाना औसतन 200 से 250 सर्जरी होती थी। रोजाना औसतन 200 के हिसाब से साल भर में करीब 73 हजार मरीज सर्जरी का इंतजार कर रहे हैं। इसमें हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग एवं प्रसूति, ईएनटी, सर्जरी समेत अन्य विभागों के मरीज शामिल हैं। इस समय संस्थान में केवल आपातकाल विभाग की ओटी चालू हैं। कैंसर सरीखे दूसरे गंभीर रोगों के मरीजों को वेटिंग में रखा जा रहा है। आपात विभाग में रोजाना करीब 800 मरीज आते हैं। इनमें से सौ केस गंभीर होते हैं। पीजीआईएमएस की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया का कहना है कि संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं। पिछले कुछ दिन कोरोना केस कम होने पर कुछ केस किए गए थे। इन्हें दूसरी लहर आने पर फिर बंद करना पड़ा। संक्रमण खत्म होने के बाद सर्जरी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यहां हो रहे ऑपरेशन
जींद नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह में 15, नारनौल में अब तक 12 लोगों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और भिवानी में ऑपरेशन हो रहे हैं। करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पताल में 4 दिन पहले से सामान्य सर्जरी शुरू हो गई है। हर रोज दोनों संस्थानों में 10 से 12 मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद : नहीं है सर्जन
फतेहाबाद जिला नागरिक अस्पताल में सिर्फ आंखों के ऑपरेशन हुए हैं। अब तक 15 ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अस्पताल में सर्जन न होने से अभी तक सामान्य ऑपरेशन शुरू नहीं हुए हैं। सिरसा नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी होने पर मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है, सामान्य सर्जरी नहीं हो रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि मुख्यालय से पत्र प्राप्त होने के बाद सर्जरी शुरू कर दी जाएगी।

अधिकारियों से किया जाएगा जवाब तलब : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इलेक्टिव सर्जरी शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जहां जहां सर्जरी शुरू नहीं हुई है। वहां के सीएमओ से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक से भी बात की जाएगी, आखिर अब तक क्यों नहीं सर्जरी शुरू हुई। बाहर सर्जरी कराना काफी महंगा होता है के लिए मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में आपरेशन शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed