फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Even after taking screen protection plan, money was demanded, orders to return 22 thousand

Panchkula News: स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान लेने के बाद भी मांगे रुपये, 22 हजार लौटाने के आदेश

Mon, 04 Nov 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Even after taking screen protection plan, money was demanded, orders to return 22 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान लेने के बाद भी मोबाइल ठीक करने के एवज में ग्राहक से रुपये लेने पर उपभोक्ता आयोग ने सैमसंग कंपनी को मोबाइल के 22 हजार रुपये नौ प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। ग्राहक को हुई मानसिक आर्थिक परेशानी के लिए दस हजार रुपये हर्जाना और 5,500 रुपये अदालती खर्च के अदा करने का आदेश दिया है। सेक्टर-14 निवासी पवन कुमार ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में दायर शिकायत में बताया था कि उसने 21 सितंबर 2021 को चंडीगढ़ में स्थित गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से सैमसंग कंपनी का ए-32 मोबाइल फोन खरीदा था।
कंपनी ने मोबाइल फोन की एक साल की वारंटी दी थी। 10 अक्तूबर को वह दुकान पर गया तो दुकानदार ने उसे सैमसंग कंपनी का एक साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान लेने के लिए कहा। उसने 899 रुपये का एक साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान खरीद लिया। 30 नवंबर को उसका मोबाइल फोन गिरने के बाद टूट गया। शिकायतकर्ता स्वास्तिक विहार स्थित मोबाइल केयर पर गया और टूटी स्क्रीन को बदलने के लिए मोबाइल फोन दे दिया। दो दिन बाद जब वह मोबाइल लेने गया तो उसे बताया गया कि मोबाइल का मदर बोर्ड और चार्जिंग पिन खराब हो गई है। मोबाइल केयर कर्मी ने उससे मोबाइल ठीक करने के लिए 11 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

इसके बाद शिकायतकर्ता ने मानसिक आर्थिक परेशानी के लिए कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में केस फाइल किया था। आयोग ने शिकायत को सही मानकर मोबाइल केयर पर हर्जाना लगाया और सैमसंग कंपनी को मोबाइल फोन के पैसे लौटाने के आदेश दिए। आयोग ने कंपनी को 45 दिन के अंदर आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed