फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   eve teasing with women

महिला का रास्ता रोक की जबरदस्ती, विरोध किया तो जड़ा थप्पड़

Tue, 30 Jul 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with women
स्कूटर पर सवार होकर घर जाती एक महिला का एक व्यक्ति ने रास्ता रोक लिया। आरोपी ने महिला के स्कूटर के आगे बाइक खड़ी कर उनका रास्ता रोका। फिर महिला को साथ चलने को कहा। आरोपी के रास्ता रोक कर जबरदस्ती करने पर महिला ने उसका विरोध किया। तो आरोपी ने आपा खोकर महिला को ही थप्पड़ जड़ दिया। बीच रास्ते दोनों के बीच झगड़ा होने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। यह देख बाइक सवार आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने पुलिस को आरोपी की पहचान हमीद खान के रूप में बताई है। सेक्टर-5 स्थित महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उन्हें कई दिन से परेशान कर रहा था। बताया कि दुकान से घर लौटते समय भी आरोपी उनका पीछा करता था। आरोपी की इस करतूत की शिकायत पर महिला के पति ने भी आरोपी को समझाया था। बावजूद इसके आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा था। उसने फिर से घर लौटती स्कूटर सवार महिला का पीछा कर उन्हें बीच रास्ते में रोक कर साथ चलने को कहा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed