फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   EO took people's mobile numbers, said - will soon end the problems of roads, electricity, water and sewerage

Panchkula News: ईओ ने लिए लोगों के मोबाइल नंबर, कहा-जल्द खत्म करेंगे रोड, बिजली-पानी, सीवरेज की प्रॉब्लम

Sun, 29 Dec 2024 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
EO took people's mobile numbers, said - will soon end the problems of roads, electricity, water and sewerage

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पंचकूला। नगर परिषद कालका के 31 वार्डों की समस्याओं को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमर उजाला ने 9 से 25 दिसंबर तक 13 कड़ियों में अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को पिंजौर में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा और ईओ जरनैल सिंह ने समस्याओं का प्रमुखता से निदान का आश्वासन दिया।

चेयरमैन और ईओ ने लोगों को नंबर लेकर जल्द सभी समस्याओं को हल करने का वादा किया। उन्होंने नगर परिषद कालका के अंतर्गत आने वाले वार्डों में खस्ताहाल रोड, नालियों, पानी के लो-प्रेशर, सीवरेज, संरक्षित पशु और स्ट्रे डॉग्स के मुद्दे को जल्द सुलझाने की बात कही।
विज्ञापन


इस मौके पर कुलविंद्र सिंह शंटी, सिमर सिंह, मास्टर किशन, जगदीप सेठ, विनोद, रूपम सिंह, सीमा अटवाल, नरेश धीमान, विजय, नरेश कोहली, संतोष टगरा, सितार चंद माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रे डॉग और संरक्षित जानवरों से निजात दिलाएं

स्ट्रे डॉग और संरक्षित जानवरों से हमेशा खतरा बना रहता है। अक्सर स्ट्रे डॉग लोगों के पीछे पड़ जाते हैं। चाहे वे काटते नहीं हैं, पर हादसों का कारण अवश्य बन जाते हैं। इसके अलावा गली-मोहल्लों में घूमते संरक्षित पशु लोगों के लिए दिक्कत पैदा करते हैं। जब संरक्षित पशु अचानक रोड पर लड़ने लगते हैं तो आसपास खड़ी गाड़ियों तक क्षति पहुंचा देते हैं। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए क्योंकि लोग मुख्य गली सहित काॅलोनियों की गलियों में ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर लेते हैं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। अपने घरों के आगे लोग जरूरत से ज्यादा रैंप और छज्जे निकाल लेते हैं। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से निश्चित नियम बनाकर लोगों को जानकारी देनी चाहिए। - एसपी कोठारी, एक्स एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डिफेंस, निवासी वार्ड नंबर-7




जर्जर हो चुकी सड़क का निदान करें

रेलवे लाइन के समीप करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बीते करीब दो साल से सुन रहे हैं कि उक्त रोड को बनने के लिए टेंडर कर दिया गया है, परंतु आज तक रोड नहीं बनी है। इस रोड से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों सहित लोगों की आवाजाही होती है। इसके अलावा इसी रोड पर एक निजी स्कूल है। इसकी बसें इसी रोड से गुजरती हैं। अगर कोई हादसा होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। अत: इस रोड को जल्द से जल्द बनाया जाए। -गजेंद्र शर्मा, प्रधान, श्री गणपति रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं निवासी वार्ड नंबर-23




स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करें

वार्ड नंबर-18 मूलभूत सुविधाओं का तरस रहा है। चाहे स्ट्रीट लाइट की बात करें या गलियों की, अधिकतर क्षेत्र में इन सुविधाओं का अभाव है। इसके अलावा पार्क, सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक केंद्र या तो हैं ही नहीं या उनकी हालत जर्जर है। वार्डवासियों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट सहित पक्की गलियां नगर परिषद की तरफ से मुहैया करवानी चाहिए। जब इस वार्ड के लोगों ने नगर परिषद कालका के चुनाव में वोट डाल कर अपने प्रतिनिधि चुने हैं तो सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रही। बस्ती का रास्ता भी सही नहीं है। हमारी मांग है इसे जल्द ठीक कराया जाए - योगेंद्र ठाकुर, पूर्व सरपंच एवं निवासी वार्ड नंबर-18




कॉलोनी को नियमित किया जाए



उनकी काॅलोनी को अभी तक नियमित नहीं किया गया। नगर परिषद की टीम जब कॉलोनी को नियमित करने के लिए सर्वे करने जाती है, तो एसोसिएशन के सदस्यों को साथ लेकर सर्वे करना चाहिए। उनकी काॅलोनी में पहले की प्लास्टिक की पाइप बिछी हुई है। उन्हें बदल कर नए सिरे से नई लोहे की पाइप डालनी चाहिए। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट के लिए मीटर जल्द से जल्द अप्लाई कर लगाया जाए। - महावीर सिंह, प्रधान, आरडब्ल्यूए आंचल विहार लोहगढ़


पेयजल की पाइप लाइन बिछाएं



आधी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ता है। उनकी काॅलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी सही नहीं है। काॅलोनी की अधिकतर गलियां कच्ची पड़ी हैं, उन्हें नगर परिषद की तरफ से पक्का किया जाना चाहिए। - परमानंद, प्रधान, महादेव एन्क्लेव, वासदेवपुर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन


हमारे क्षेत्र का विकास हो



एचएसवीपी के द्वारा एक्वायर की गई जमीन के अलावा जो एरिया बचता है, जो नगर परिषद की लिमिट है, उसकी डेवलपमेंट 25 सालों से रुकी हुई है। उस क्षेत्र का न तो एचएसवीपी और न ही नगर परिषद विकास कर रही है। वहां पर स्ट्रीट लाइट, पानी की सुविधा नहीं है। इसके अलावा सफाई भी नहीं हो रही है। हमारी मांग है कि इस पर नगर परिषद काम करे और इस समस्या का स्थाई समाधान निकाले। - अमित गोयल, सीनियर एडवोकेट


तालाब में भर रही है गंदगी

टगरा हकीमपुर में तालाब जिसे गांव के लोग पूजते हैं, उसमें नालियों की गंदगी भरी जा रही है। नालियों के पानी की निकासी दूसरी तरफ करवाई जाए। तालाब की बाउंड्रीवाल कंपलीट करवाई जाए। गिदड़ावाली में सरकारी स्कूल ओर बिटना सियुड़ी की आंगनबाड़ी की हालत खस्ता है। दोनों की मरम्मत करवाई जाए। वार्ड में पार्क और सामुदायिक भवन की व्यवस्था कि जाए। चाणक्यपुरी में सीवरेज की व्यवस्था की जाए। वार्ड में दस लाख का रिपेयर वर्क आज तक नहीं हो पाया है। - हन्नी चौधरी, वार्ड नंबर-25





डंगा बनाया जाए

पिछले लंबे समय से उनके घर के सामने डंगा गिरा हुआ है। इस कारण उनके घर समेत कई घरों को खतरा बना हुआ है। बरसात में लोग भय के चलते सो भी नहीं पाते हैं, क्योंकि भूमि कटाव होता रहता है। जनहित को देखते हुए जल्द डंगे का निर्माण करवाया जाए। - कृष्ण कुमार मुन्ना, वार्ड नंबर- 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed