{"_id":"614306008ebc3eb6263097b5","slug":"entrepreneurs-pay-the-most-tax-when-will-the-problem-of-water-logging-be-solved-pkl-office-news-pkl4269052102","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी सबसे ज्यादा करते हैं टैक्स का भुगतान, कब होगा जलभराव की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी सबसे ज्यादा करते हैं टैक्स का भुगतान, कब होगा जलभराव की समस्या का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान करने वाले उद्यमियों को तीन साल बाद भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली। वर्तमान स्थिति यह है कि एक घंटे बरसात होने पर एक सप्ताह सड़क के गड्ढे में पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसा नहीं है कि इस समस्या से समाधान पाने के लिए उद्यमियों ने नगर निगम के अधिकारियों और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल से गुहार नहीं लगाई, लेकिन आजतक समस्या का समाधान नहीं हुआ। हालांकि मेयर कुलभूषण गोयल का दावा है कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही ठेकेदार काम शुरू करेगा, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए भी तीन से चार महीने का समय बीत गया है और स्थिति पहले जैसी ही बनी है।
औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 हरमिलाप नगर स्थित पार्क के साथ गुजरने वाली सड़क का बुरा हाल है। कई दिनों तक बरसाती पानी जमा रहने से उद्यमियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढे में पानी भरा रहने के कारण कई वाहन चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने इस सड़क का प्रयोग करना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
हरमिलाप नगर के साथ स्थित पार्क में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को भी जलभराव से परेशानी हो रही है। उन्हें मच्छरों से होने वाली बीमारी का भय सता रहा है। इस मामले को लेकर मेयर कुलभूषण गोयल, निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, स्थानीय पार्षद हरेंद्र मलिक से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ।
क्षेत्र-2 के अंदर की सड़कों का बुरा हाल
शहर के उद्योगपतियों का कहना है कि सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों का टैक्स वसूला जाता है, लेकिन सुविधा देने के नाम पर ठेंगा दिखा देते हैं। औद्योगित क्षेत्र-1 और औद्योगिक क्षेत्र-2 के अंदर की सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों की ऐसी स्थिति है कि गड्ढों के चलते वाहन हिचकोले खाते हैं। इसके अलावा दोनों क्षेत्र के पार्कों की स्थिति दयनीय है। पार्कों की देखरेख न होने से जंगल जैसे लगते हैं। यही कारण है कि लोग पार्क में जाने से डरते हैं। नगर निगम अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और सड़कों की स्थिति ठीक करवानी चाहिए।
औद्योगिक क्षेत्र-1 में निगम ने शुरू किया पैचवर्क
मेयर कुलभूषण गोयल के संज्ञान में जैसे ही मामला लाया गया उन्होंने फोन पर निगम अधिकारियों को पैचवर्क करने का आदेश दिया। इसके कुछ ही देर बाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दलबल के साथ औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में गड्ढों को भरने के लिए मौके पर पहुंच गए। इतना ही नहीं अधिकारियों ने पैचवर्क कार्य शुरू करने से संबंधित फोटो भी मेयर कुलभूषण गोयल को व्हाट्सएप की। गोयल ने कहा कि शहर के अंदर की सड़कों का पैचवर्क कार्य जल्द पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।