फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Engine derails at Chandigarh railway station, train operations disrupted for two hours

Panchkula News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंजन पटरी से उतरा, दो घंटे बाधित रहा ट्रेनों का संचालन

Tue, 14 Oct 2025 11:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Engine derails at Chandigarh railway station, train operations disrupted for two hours
पंचकूला चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन के अगले दोनों चक्के पटरी से उतरे। इस दौरान रेल
इंजीनियरिंग टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद हटाया इंजन, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर सोमवार दोपहर एक इंजन पटरी से उतर गया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। इंजीनियरिंग विभाग की टीम और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी से हटाया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-6 से रवाना होने वाली दो ट्रेनें दो घंटे देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3.15 बजे एक इंजन वॉशिंग सेंटर से ट्रैक्टर कैरिज रिंग खींचकर ला रहा था। जैसे ही इंजन प्लेटफार्म नंबर-6 के मुहाने पर पहुंचा, उसके दो पहिए पटरी से उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही अंबाला और चंडीगढ़ से रेलवे इंजीनियरिंग टीम, आरपीएफ और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। टीमों ने एक घंटे की मेहनत के बाद इंजन को हटा दिया और ट्रैक को ठीक किया।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पटरियों की तकनीकी जांच कराई। अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह तकनीकी खराबी का मामला लगता है। लोको पायलट से पूछताछ की जा रही है और सभी जरूरी परीक्षण कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पटरियों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और एक घंटे के भीतर ट्रैक को फिर से ट्रेनों के आवागमन योग्य बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रेनें दो घंटे देरी से रवाना, यात्री परेशान
इंजन के पटरी से उतरने के कारण चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन दो घंटे बाधित रहा। ऊंचाहार एक्सप्रेस जो शाम 4.45 बजे रवाना होनी थी, वह 6.45 बजे निकली। यात्री राहुल अग्निहोत्री और अभय सिंह ने बताया कि ट्रेन देरी से चलने और स्टेशन पर बनी अफरातफरी से लोगों में डर का माहौल था। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की।


कोट
रेलवे स्टेशन पर इंजन पटरी से उतर गया था। सूचना मिलते ही टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक की जांच की। किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
— विनोद भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed