फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Encroachment on parking, vehicles on roads, people of the sector upset

पार्किंग पर अतिक्रमण, सड़कों पर गाड़ियां, सेक्टर के लोग परेशान

Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on parking, vehicles on roads, people of the sector upset
पंचकूला। सेक्टर-7 की पार्किंग अतिक्रमण के जाल में फंसकर रह गई है। पार्किंग में अतिक्रमण होने के कारण वाहनों को पार्क करने की जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण मार्केट में आने वाले लोग मेन रोड पर ही अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं। इससे दिनभर मार्केट की पार्किंग में जाम के हालात बने रहते हैं। शाम होने के बाद यहां पर अतिक्रमण पूरी तरह हावी हो जाता है। इस पर नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस समस्या से समाधान और मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए स्थानीय पार्षद ने कई बार मुद्दा उठाया है, लेकिन अब तक सेक्टर-7 का प्रपोजल नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

मांग के बाद सुनवाई नहीं हुई
मार्केट की पार्किंग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से मांग की गई है। इसके बाद भी इस पर कोई काम नहीं हो पाया है। इस कारण मार्केट में गाड़ी रोड पर खड़ी हो रही है। सेक्टर-7 की पार्किंग छोटी होने के बाद मल्टीलेवल पार्किंग की मांग की गई है, लेकिन इस पर कोई विचार नहीं किया गया है। इस कारण सेक्टर -7 में जाम लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर नगर निगम की ओर से काम किया जाना चाहिए। जिससे कि सेक्टर-7 को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके। - रितु गोयल, पार्षद।
विज्ञापन

घरों के बाहर गाड़ियों को खड़ी करने पर रोक
घरों के बाहर लोग बेखौफ वाहन खड़ा कर रहे हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। हर घर के सामने दोनों तरफ सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं। आपातकालीन स्थिति में गाड़ी नहीं निकल पाती है। पुलिस की तरफ से अभियान चलाकर बाहर खड़े वाहनों का चालान किया जाना चाहिए। सेक्टरों के पार्क और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों का चालान होना चाहिए और नई पार्किंग बनानी चाहिए। -तरसेम गर्ग, चेयरमैन, नगर सुधार सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

पुख्ता प्लान बनाकर समस्या का हल निकालें
सेक्टरों में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था के लिए नगर निगम को काम करना चाहिए। मार्केट में जिस तरह से गाड़ियों की संख्या बढ़ी है, इन समस्याओं के समाधान के लिए जगह चिन्हित कर मल्टीलेवल पार्किंग बनाना चाहिए। जिससे मार्केट में जाम न लगे और लोगों के वाहन सही तरीके से पार्क हो सकें। इसके अलावा वर्तमान में समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान करना चाहिए। - दीपकृष्ण चौहान, प्रेसिडेंट, पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन।
प्लानिंग पर विभाग नहीं कर रहे काम
सेक्टर-7 में पार्किंग स्पेस बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से पुख्ता प्लानिंग की जानी चाहिए। अगर यह प्लानिंग नहीं होगी तो समस्या का हल नहीं निकलेगा। हमारी मांग है कि वाहनों को सही जगह पर खड़ा किया जाना चाहिए। वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद पार्किंग की नई साइट तय होनी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिल सके। -वंदना, महिला दुकानदार निवासी सेक्टर-7 पंचकूला।

मौजूदा पार्षद रितु गोयल के अनुसार
- सेक्टर-7 में घरों की संख्या - 1250
- सेक्टर-7 की कुल जनसंख्या -7000
- सेक्टर- 7में वाहनों की संख्या - करीब 4000
- सेक्टर-7 में रोजाना बाहर से आने वाले वाहनों की संख्या - 5000
सेक्टर-7 में पार्किंग के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके अलावा पार्किंग की समस्या के निदान के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर अन्य पार्किंग बनाने पर विचार किया जाएगा। -वीरेंद्र सिंह लाठर, कमिश्नर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed