फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employment opportunities should be provided in the banking sector, government should take responsibility for the safety of employees

Panchkula News: बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले, कर्मचारियों की सुरक्षा की सरकार ले जिम्मेदारी

Mon, 15 Sep 2025 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Employment opportunities should be provided in the banking sector, government should take responsibility for the safety of employees
पंचकूला। सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ सर्कल की 13वां त्रैवार्षिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए 2000 से अधिक एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कृष्ण शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और उद्घाटन संबोधन दिया। उन्होंने संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिकारियों की भूमिका पर बल दिया। इस अवसर पर एसबीआई के महाप्रबंधक मनमीत एस छाबड़ा, नीरज भारती ने भी सभा को संबोधित किया। इस महासम्मेलन में अहमदाबाद, अमरावती, बेंगलुरु, बंगाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, केरल, महाराष्ट्र, मुंबई, उत्तर-पूर्व, पटना समेत देशभर के सर्कलों से आए वरिष्ठ नेतृत्व एवं प्रतिनिधियों ने भागीदारी कर इसे एक जीवंत और ऐतिहासिक संगोष्ठी बना दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed