फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees shouted slogans outside HSVP headquarters regarding demands

पंचकूला: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने एचएसवीपी मुख्यालय के बाहर की नारेबाजी

Tue, 14 Feb 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Employees shouted slogans outside HSVP headquarters regarding demands
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच ने सोमवार को एचएसवीपी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया और दोपहर 12 से 2 बजे तक दो घंटे धरना भी दिया। धरने की अध्यक्षता मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने की। संचालन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के महासचिव विजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। दोनों नेताओं ने बताया कि एचएसवीपी अधिकारियों के साथ 28 अक्तूबर, 2022 को बैठक में कुछ मांगों पर सहमति हुई थी। मगर आज तक उन मांगों को लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। नागर ने कहा कि अधिकारी तानाशाही रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। नागर ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की जाती हैं तो 14 फरवरी को मुख्यमंत्री को ज्ञाप सौंपने के लिए चंडीगढ़ विधानसभा कूच करेंगे। इस अवसर पर गुरमेल सिंह, अरुण कुमार, सुभाष चंद, रामजीलाल, पूर्णदास, अममन कुमार, टीनू मदान, महावीर नागर, रमेश काला, पुष्कर नागर, मदन मोहन नागर, वीर सिंह नागर, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, रविंद्र कुमार, सरदारा, सजंय और तेजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed