फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employee arrested for cheating one crore

एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Employee arrested for cheating one crore
पंचकूला। प्राइवेट कंपनी में एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सेक्टर-20 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र मिश्रा, जिला आंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सेक्टर-20 के एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कंपनी का कर्मचारी है। उसके साथ धोखाधड़ी में अन्य लोग भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी से रुपयों की रिकवरी की जाएगी। कंपनी के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मुंबई में पंजीकृत कार्यालय और सिलवासा में कारखाना है। कंपनी घरेलू स्वच्छता उत्पादों (जैसे डिटर्जेंट साबुन, आई क्विप साबुन, हैंडवाश इत्यादि) की निर्माता है। कंपनी ने तहसील शाहाबाद में 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। कुरुक्षेत्र उत्तर भारत के व्यापार को पूरा करने के लिए एक और बड़ा कारखाना स्थापित करने के लिए सौदा तय किया गया था।
विज्ञापन

इसके लिए विक्रेता किसानों को नकद भुगतान करने के लिए कर्मचारी जितेंद्र मिश्रा को सेक्टर-20 में एक करोड़ रुपये नकद दिए थे। इसके बाद जितेंद्र मिश्रा ने कंपनी को धोखा दिया और पैसे लेकर भाग गया था। जैसे ही कंपनी के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed