फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ellenabad by-election: BJP-Congress clash in Delhi in the name of candidates

भाजपा-कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों पर की माथापच्ची

Tue, 05 Oct 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ellenabad by-election: BJP-Congress clash in Delhi in the name of candidates
चंडीगढ़। ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार का नाम तय करने में जुट गए हैं। सोमवार को दोनों दलों की दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठकें हुईं। कांग्रेस व भाजपा दिग्गजों ने सशक्त उम्मीदवार चुनने के लिए लंबी माथापच्ची की।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के साथ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चर्चा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बैठक कर दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे थे। सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन था। 6 दावेदारों ने ऐलनाबाद में कांग्रेस से टिकट मांगा है। इनमें भाजपा से कांग्रेस में आए पवन बेनीवाल के अलावा, भरत बेनीवाल, हनुमान जाखड़, मलकीत सिंह, कैप्टन अमरदीप सिंह सिहाग व पाला राम शामिल हैं। टिकट तय करने को लेकर बंसल ने हुड्डा व सैलजा की राय ली। अब वह तीन सशक्त उम्मीदवारों का पैनल बनाकर पार्टी आलाकमान को देंगे। वहीं से उम्मीदवार के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने तावड़े को टिकट के 17 दावेदारों के नामों से अवगत कराया है। साथ ही जिताऊ उम्मीदवार को लेकर विस्तृत बातचीत की। भाजपा ऐलनाबाद में कमल खिलाने के लिए सशक्त चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी में है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने उम्मीदवार की घोषणा नामांकन से ठीक पहले ही करेगी। दोनों को एक-दूसरे के चेहरों की तस्वीर साफ होने का इंतजार है। इनेलो अभय चौटाला को मैदान में उतार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed