{"_id":"689b87f9141208124903c2a1","slug":"electricity-workers-remained-on-strike-for-the-second-day-in-punjab-and-held-rallies-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-9116-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंंजाब में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बिजली कर्मी, रैलियां की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंंजाब में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बिजली कर्मी, रैलियां की
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मांगों को लेकर पंजाब में बिजली कर्मचारी मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। पीएसईबी कर्मचारी संयुक्त मंच, बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब, जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन, ग्रिड सबस्टेशन कर्मचारी यूनियन (रजिस्टर्ड 24), पेंशनर्स यूनियन (संबंधित एटक), पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पावर ट्रांसमिशन कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी लेकर विभिन्न कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया।
कर्मचारी नेता रतन सिंह मजारी और गुरप्रीत सिंह गंडीविंड ने बताया कि बिजली मुलाजिम जत्थेबंदियों ने 11 अप्रैल को पावरकाॅम मैनेजमेंट को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद दो जून 2025 को बिजली मंत्री की मौजूदगी में कर्मचारी मांगों पर समझौता हुआ था लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समझौतों को लागू नहीं किया गया है। सोमवार से कर्मी तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। कई हलकों में 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी छुट्टी पर हैं। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार और मैनेजमेंट कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों को लागू करने की बजाय टकराव की नीति अपना रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पंजाब सरकार और मैनेजमेंट ने समझौतों को लागू नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर कर्मचारी नेता हरपाल सिंह, गुरवेल सिंह बलपुरिया, रणजीत सिंह ढिल्लों, गुरभेज सिंह ढिल्लों, जसवीर सिंह अंडलू, कुलविंदर सिंह ढिल्लों, सुरिंदरपाल लाहौरिया, सुखविंदर सिंह चहल, बलजीत सिंह मोडला, रवेल सिंह सहायपुर, कौर सिंह सोही, देविंदर सिंह पिशोर, पवनप्रीत सिंह, गुरतेज सिंह पखो व गुरप्यार सिंह ने भी संबोधित किया।