फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity was lost for 3 hours in half the city, humidity caused problems, water came with low pressure

Panchkula News: आधे शहर में 3 घंटे बिजली गायब, उमस ने किया परेशान, लो प्रेशर से आया पानी

Tue, 17 Jun 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity was lost for 3 hours in half the city, humidity caused problems, water came with low pressure
पंचकूला। एक तरफ उमस भरी गर्मी ने परेशान कर रखा है, वहीं शहर में अघोषित बिजली कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को 14 सेक्टरों में करीब तीन घंटे अघोषित कट रहा। गर्मी में परेशान लोगों ने बिजली विभाग के ग्रुप में मैसेज डाले, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। लगातार लोड बढ़वाए बिना एसी लगाने से कई बार ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ रहा है। इस कारण बिजली नहीं आ रही है। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। बिजली सुबह के समय नहीं आने पर घरों में लो प्रेशर से पानी आ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर -7, 8, 9, 10, 11, 12, 14, 15, घग्गर पार सेक्टर -22, 23, 24, 25, 26, 27 में बिजली का अघोषित कट तीन घंटे तक बना रहा। हालांकि लोगों की शिकायत के बाद बिजली ठीक की गई। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि दिन में सेक्टर-15 में छह बार से अधिक बिजली गुल हुई है। बार बार बिजली आने जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह से सुबह तीन बजे से रात आठ बजे तक यह हालात बने रहे।
विज्ञापन

वोल्टेज फलक्चुएशन, वन फेज मिसिंग और स्पार्किंग की हो रही समस्या
शहर के ज्यादातर सेक्टरों में वोल्टेज फलक्चुएशन, वन फेज मिसिंग, स्पार्किंग और ब्लास्ट की समस्या हो रही है। इसका मुख्य कारण समय पर पेड़ों की प्रॉनिंग नहीं होती है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर मेंटिनेंस और बिजली की तारों की मेंटिनेंस का काम खराब होने और गर्मी की तैयारी को लेकर नहीं किया जाता है। इस कारण बिजली कट की समस्या सबसे अधिक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी बढ़ने के बाद बिजली की खपत बढ़ी है। सभी जगह ट्रांसफाॅर्मर ठीक कराए जा रहे हैं। साथ ही बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही जहां बिजली बार बार जा रही है। वहां पर नए ट्रांसफार्मर भी लगवाए जाएंगे। -सुधाकर तिवारी, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
क्या कहते हैं सेक्टरवासी
फीडर सुबह छह बजे 1 घंटे के लिए ब्रेक डाउन हो गया। ब्रेक डाउन होने के बाद बिजली नहीं आई। इस कारण घर में लो प्रेशर से पानी आया। सुबह तीन बजे से रात आठ बजे तक छह बार कट लगे। करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इस कारण परेशानी हुई। -प्रवीन अरोड़ा, सेक्टर-15
एक तो उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल हो रहा है, ऊपर से बार-बार बिजली चली जाने से लोग खासकर बच्चे और बुजुर्ग दिक्कत झेल रहे हैं। इस समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए। -रामगोपाल बंसल, सेक्टर-15
बिजली की खपत बढ़ने से बार-बार ट्रांसफार्मर खराब हो रहा है। इसे ठीक करने के लिए टीम देरी से आई। इस वजह से काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। पानी भी लो प्रेशर से आया। -आशीष गुलेरिया, सेक्टर-15

बिजली की कटौती के कारण परेशानी हुई। सेक्टर के ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली कट अघोषित तौर पर तीन घंटे रहा। इस कारण सेक्टर के घरों में पानी का प्रेशर स्लो रहा इस कारण टैंकर मंगवाना पड़ा।
-संजीव शर्मा, घग्गर पार सेक्टर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed