{"_id":"674cc8bb969c3e9e74046147","slug":"electricity-theft-307-firs-filed-in-one-year-rs-4733-lakh-fine-recovered-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-117493-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी : एक साल में 307 पर एफआईआर, 47.33 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी : एक साल में 307 पर एफआईआर, 47.33 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ग्रामीण और शहरी कॉलोनियों में बिजली चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। बिजली चोरी की घटनाओं से विभाग को भी नुकसान हो रहा है। हालांकि बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग हर संभव कदम उठा रहा है। उत्तर हरियाणा बिजली निगम बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।
निगम ने बिजली चोरी करने वालों पर 81.77 लाख रुपये जुर्माना लगाया जिसमें 47.33 हजार रुपये वसूल किया। बिजली निगम ने बीते एक साल में ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी कॉलोनियों में बिजली की चोरियां पकड़कर 307 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बिजली निगम ने शहर में कुल 6,106 बिजली कनेक्शनों की जांच की। इसमें 298 चोरियां पकड़ी हैं। इसके अलावा विजिलेंस ने नौ चोरियां पकड़ी हैं। ग्रामीण इलाकों और कॉलोनियों में बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उत्तर हरियाणा बिजली निगम बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।
यह चोरी के मामले आए सामने
बिजली निगम द्वारा की गई जांच में इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, खड़क मंगोली सहित अन्य स्लम कॉलोनियों और ग्रामीण इलाकों में बिजली चोरी करने की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। बिजली निगम चोरी पकड़ने के लिए हर सप्ताह अभियान चलाता है। इस अभियान के तहत बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। निगम इन लोगों पर भारी जुर्माना लगाकर वसूली करता है।
विज्ञापन
बिजली निगम रात को चलाएगा अभियान
बिजली निगम ग्रामीण इलाकों और कॉलोनियों में रात के वक्त अभियान चलाएगा। इस अभियान में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ताकि बिजली चोरी पर लगाम लगाई जा सके। शहर में सबसे ज्यादा बिजली चोरी की घटनाएं स्लम एरिया और ग्रामीण इलाकों से आई हैं। यह अभियान हर सप्ताह चलेगा। सबसे ज्यादा जांच दूर दराज के गावों और कॉलोनियों में की जाएगी। बिजली चोरी की शिकायत देने वालों का नाम भी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग ग्रामीण इलाकों और कॉलोनियों में सख्ती से जांच की जाएगी। - सुधाकर तिवारी, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।
सब डिवीजन- -पकड़ी गई चोरियां
कालका-15
पिंजौर- 21
बरवाला-105
रायपुररानी- 49
सिटी- 7
मदनपुर-56
सब अर्बन-9
माता मनसा देवी-36