फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity removed sweat and water dried up the throat

बिजली ने निकाला पसीना तो पानी ने सुखाया कंठ

Mon, 02 May 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity removed sweat and water dried up the throat
पंचकूला। अघोषित बिजली कटों की वजह से शहर में ट्यूबवेलों का संचालन रविवार सुबह भी नहीं हो पाया है। इसी कारण सेक्टरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टरों की सोसाइटियों ने जनरेटर चलाने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की। इस कारण लोगों को बिजली और पानी के लिए अतिरिक्त खर्च करने पड़े हैं। शहर में छह से आठ घंटे का घोषित कट लगने के बाद रविवार सुबह अघोषित कट लगा। इस कारण सेक्टर-15, 17, 19, 20, 21 सहित अन्य जगहों पर पानी कम दबाव में आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के लोगों का कहना है कि अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली के अघोषित कट होने के कारण पानी नहीं आता है। इस कारण टैंकर भी 700 रुपये की जगह 1500 रुपये में मिल रहे हैं। इस कारण सेेक्टर के लोगों को अपनी टंकी भरवाने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। लोगों की मांग है कि ट्यूबवेल समय पर चलाए जाएं। इनको बिजली कट से अलग रखा जाए, जिससे लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति पूरी हो सके।
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से पानी कम आया
सुबह बिजली के अघोषित कट लगने के कारण पानी कम आया है। इस कारण सेक्टर में लो प्रेशर से घरों में पानी आया है। हमारी मांग है कि बिजली कट पानी के समय पर नहीं लगे। इससे लोगों को परेशानी कम होगी। - नरिंदर शर्मा, निवासी सेक्टर-17
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के लिए खर्च करने पड़ रहे अतिरिक्त पैसे
बिजली सुबह के समय अघोषित कट के कारण नहीं आई। इस कारण पानी के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च हो रहे हैं। सोसायटी में जनरेटर से बिजली चलाई जा रही है। इसके बाद पानी चढ़ रहा है। हमारी मांग है कि लोग सीधे मोटर पानी की सप्लाई में नहीं लगाएं। इस कारण भी पानी लो प्रेशर से आ रहा है। - अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20

बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। पानी की किल्लत न हो, इसके लिए विभाग की तरफ से अघोषित कट नहीं लगाए जा रहे हैं। बिजली व्यवस्था में सुधार के बाद जल्द ही पानी की सप्लाई सही तरीके से शुरू हो जाएगी। -भूपिंदर वाधवान, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed