फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity employees went on hunger strike to protest against online transfer policy.

Panchkula News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Fri, 23 Jan 2026 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees went on hunger strike to protest against online transfer policy.
कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की, 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पावर कॉलोनी, पंचकूला में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले भूख हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करने, कॉमन कैडर में प्रमोशन लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित कई मांगें उठाईं।
प्रदर्शन में केंद्रीय कमेटी से रामपाल मलिक, पंचकूला सर्किल सचिव राजीव चौहान, पंचकूला यूनिट के सचिव अनिल सांगवान, सीबीओ के प्रधान दीपक रुहल सहित सुरेंद्र दहिया, अश्वनी शर्मा, गोपालदास, राजेंद्र रोहिला, संदीप कुमार, पवन कुमार, रजनी, सीमा, पूजा और दीपा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन

इस दौरान आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अब यह आर-पार की लड़ाई है, या तो कर्मचारियों को न्याय मिलेगा या आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, वक्ताओं ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को लेकर कर्मचारियों को जागरूक किया और कहा कि यह कोई सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक निजी कंपनी है, जो सरकार और कर्मचारियों के बीच दलाल की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों से अपील की कि वे निजी कंपनी के पोर्टल के भ्रम में न पड़ें, बल्कि कोर्ट की भावना और आंदोलन के बल पर सरकारी विभागों में नियमित कर्मचारी बनने के लिए संघर्ष करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed