{"_id":"6941b850d5d3219a970d0fb2","slug":"electricity-employees-protest-against-online-transfer-policy-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-130617-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध
विज्ञापन
रायपुररानी। मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर सब-यूनिट रायपुररानी के कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन का नेतृत्व सब-यूनिट प्रधान हरनेक सिंह और सचिव सुखदेव ने किया।
यूनियन प्रधान हरनेक सिंह ने कहा कि यह पॉलिसी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और लागू होने पर उनकी सुरक्षा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होगी। यूनियन नेता मदन लाल ने बताया कि बार-बार स्थानांतरण से कर्मचारियों का स्थानीय और तकनीकी अनुभव समाप्त होगा, जिससे फॉल्ट सुधार, रखरखाव और आपात सेवाओं में गंभीर कठिनाइयां आएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नीति लागू करने से पहले फील्ड कर्मचारियों की राय नहीं ली गई। इस मौके पर हरनेक सिंह, सुखदेव, मदनलाल, जेई महिंदर, श्यामधर, प्रतीक, राजेश, पवन, रमेश चेयरमैन, गुरमेल, रामदास, करमजीत, सुरेश, लकी, लज्जा राम, राजबीर, लकश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा
प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक लिखित ज्ञापन एसडीओ रायपुररानी को सौंपा और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर तत्काल रोक लगाने की अपील की। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को जिला और राज्य स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।