फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity Department vehicle hits motorcycle under Amravati Bridge; youth dies.

Panchkula News: अमरावती पुल के नीचे बिजली विभाग की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 03 Oct 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department vehicle hits motorcycle under Amravati Bridge; youth dies.
पंचकूला। अमरावती पुल के नीचे नर्सरी के सामने वीरवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। दोनों पिंजौर से कबाड़ का काम खत्म कर मोटरसाइकिल से चंडीकोटला स्थित घर लौट रहे थे। आरोप है कि गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई बिजली विभाग की गाड़ी ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में चंडीमंदिर निवासी शिवा ने बताया कि वह अपने मामा के लड़के बेताब के साथ कबाड़ का काम करता है। एक अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से पिंजौर से चंडीकोटला लौट रहे थे। करीब नौ बजे अमरावती पुल के नीचे नर्सरी के सामने पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार और लापरवाही से बिजली विभाग की गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

डायल-112 की टीम ने दोनों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेताब को मृत घोषित कर दिया। शिवा का उपचार चल रहा है। शिकायत के अनुसार गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसकी जगह काले रंग से कुछ लिखा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed