{"_id":"6ac01176bede3edf4808fda8","slug":"electricity-department-vehicle-hits-motorcycle-under-amravati-bridge-youth-dies-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142141-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमरावती पुल के नीचे बिजली विभाग की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमरावती पुल के नीचे बिजली विभाग की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
पंचकूला। अमरावती पुल के नीचे नर्सरी के सामने वीरवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। दोनों पिंजौर से कबाड़ का काम खत्म कर मोटरसाइकिल से चंडीकोटला स्थित घर लौट रहे थे। आरोप है कि गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई बिजली विभाग की गाड़ी ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में चंडीमंदिर निवासी शिवा ने बताया कि वह अपने मामा के लड़के बेताब के साथ कबाड़ का काम करता है। एक अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से पिंजौर से चंडीकोटला लौट रहे थे। करीब नौ बजे अमरावती पुल के नीचे नर्सरी के सामने पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार और लापरवाही से बिजली विभाग की गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
डायल-112 की टीम ने दोनों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बेताब को मृत घोषित कर दिया। शिवा का उपचार चल रहा है। शिकायत के अनुसार गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसकी जगह काले रंग से कुछ लिखा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।