{"_id":"692c9cfb2cb00af0cf0e34ca","slug":"elections-for-panchayat-samiti-and-zila-parishad-members-in-mohali-postponed-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-884936-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचायत समिति और जिला परिषद मोहाली के सदस्यों के चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचायत समिति और जिला परिषद मोहाली के सदस्यों के चुनाव स्थगित
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत समिति और जिला परिषद मोहाली क्षेत्र की सीमाओं में बदलाव के चलते पंचायत समिति और जिला परिषद मोहाली के सदस्यों के चुनाव रविवार को स्थगित करने का फैसला लिया है।
स्थानीय निकाय विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी करके मोहाली नगर निगम से सटे 15 गांवों को अब निगम की सीमाओं में शामिल कर लिया गया है। ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने आयोग को इस संबंध में जानकारी दी जिसके बाद ही यहां पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव फिलहाल नहीं करवाने के आदेश जारी किए गए।
ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अधिसूचना के परिणामस्वरूप पंचायत समिति मोहाली की ये 15 ग्राम पंचायतें अब संबंधित पंचायत समिति और जिला परिषद मोहाली के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो चुकी हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद मोहाली की सीमाओं में अब बदलाव आ चुका है इसलिए ग्रामीण विकास और पंचायतें विभाग द्वारा इस ब्लॉक और जिला परिषद क्षेत्र का दोबारा पुनर्गठन किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विभाग और डिप्टी कमिश्नर मोहाली की सिफारिश के आधार पर आयोग ने यह निर्णय लिया है कि जब तक विभाग इन क्षेत्रों का पुनर्गठन पूरा नहीं करता, तब तक पंचायत समिति मोहाली और जिला परिषद मोहाली के सदस्यों के चुनाव स्थगित किए जाते हैं।
वहीं पंचायत समिति डेराबस्सी, पंचायत समिति खरड़ और पंचायत समिति माजरी के सदस्यों के चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होंगे।