फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election: Ranjeeta Mehta played the dhol and the BJP shuddered

चुनाव : रंजीता मेहता ने बजाया ढोल तो झूम उठे भाजपाई

Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Election: Ranjeeta Mehta played the dhol and the BJP shuddered
पंचकूला। कालका नगर परिषद चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जैसे ही हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता ने ढोल बजाया, तो मतदान केंद्र के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। रंजीता मेहता वार्ड नंबर -11 की प्रभारी थीं। वहां से सौरभ गुप्ता सनी ने जीत दर्ज की है। सौरभ गुप्ता सनी ने रंजीता मेहता का आभार जताया। रंजीता मेहता ने कहा कि कालका की जनता ने बता दिया है कि भाजपा ही विकास का दूसरा नाम है।
विज्ञापन

रंजीता मेहता ने कहा कि जनता ने पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को नकार दिया है। चंद्रमोहन चार बार कालका से विधायक और उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने कालका के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया। भाजपा के शासन में जो विकास हुआ, उसी के दम पर आज भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और भाजपा 75 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed