फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election Commission's investigation on Punjab CM's Kapurthala House heats up politics

Panchkula News: पंजाब सीएम के कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की जांच से गरमाई सियासत

Fri, 31 Jan 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Election Commission's investigation on Punjab CM's Kapurthala House heats up politics
चंडीगढ़। दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की जांच पर राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने जहां इसका विरोध किया है, वहीं भाजपा ने कार्रवाई में बाधा डालने के लिए आप पर हमला बोला है।
विज्ञापन

आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है, इसलिए चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लगातार पैसे बांट रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ये कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है। चुनाव आयोग का रवैया बहुत भेदभाव वाला है। वह खुले तौर पर भाजपा का समर्थन कर रही है। उसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं दिखता।
विज्ञापन


वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और इस तरह के कार्यों से भाजपा गंदी राजनीति पर उतर आई है। चुनाव आयोग को ऐसा करने से पहले भाजपा नेताओं जो खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, उसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव आयोग की टीम को जांच करने से रोकना गलत : ग्रेवाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम को कपूरथला हाउस के अंदर नहीं जाने दिया गया, जिससे साबित हो रहा है कि दाल में जरूर कुछ काला है। टीम को रोकने से कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या अंदर कुछ नाजायज सामान रखा पड़ा था। चुनाव आयोग को जांच करने का अधिकार है, बावजूद इसके आप ने कार्रवाई में रुकावट डालने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed