फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election: Alliance strengthened in Punjab assembly elections, district in-charge Pawan Randhawa visited the areas

चुनाव : पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन मजबूत, जिला प्रभारी पवन रंधावा ने क्षेत्रों का किया दौरा

Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Election: Alliance strengthened in Punjab assembly elections, district in-charge Pawan Randhawa visited the areas
पंचकूला। पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन मजबूत स्थिति में है। जिस तरह से मतदाताओं का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है इससे स्पष्ट है कि सरकार गठबंधन की बनेगी। यह दावा पंचकूला जिला प्रभारी पवन रंधावा ने किया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने जीरकपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। जिला प्रभारी पवन रंधावा ने कहा कि जीरकपुर विधानसभा क्षेत्र से अकाली-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार एनके शर्मा की स्थिति काफी मजबूत है। जनता उनके द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का काफी संतुष्ट है। इसके अलावा मोहाली, डेराबस्सी विधानसभा की स्थिति भी ठीक है।
विज्ञापन

रंधावा ने कहा कि कालका-पिंजौर नगर परिषद चुनाव में भी बसपा अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। नगर परिषद चुनाव को लेकर भी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। उन्होंने बताया कि जिला पंचकूला में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed