फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder Of A elderly In Pinjore Of Haryana

पिंजौरः गुग्गा माड़ी पर सो रहे बुजुर्ग पर अज्ञात लोगों ने डंडे से हमला कर मौत के घाट उतारा

Mon, 04 Nov 2019 10:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पिंजौर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पिंजौर (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 04 Nov 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Murder Of A elderly In Pinjore Of Haryana
पिंजौर में मृतक ज्ञान सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

गांव करणपुर टपरियां में गुग्गा माड़ी पर सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर अज्ञात लोगों ने डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलबीर सिंह निवासी गांव करणपुर टपरियां ने बताया कि उसका चाचा ज्ञान सिंह (65) अविवाहित था।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका चाचा गांव के समीप स्थिति गुग्गा माड़ी में ही सोया करता था। शनिवार शाम भी उसका चाचा गुग्गा माड़ी में सोने चला गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे उसका बेटा राजवीर सिंह गुग्गा माड़ी पर धूप बत्ती करने गया। उसने देखा कि ज्ञान सिंह गुग्गा माड़ी के समीप लगे आम के पेड़ के पास मृत पड़ा है। राजवीर ने ज्ञान सिंह की हत्या की सूचना मोबाइल पर उसे दी तो वह वहां पहुंचा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि मौके पर उसने देखा कि उसके चाचा ज्ञान सिंह के सिर से खून निकला हुआ है और वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़े हैं। उसने मौके पर गांव के गण्यमान्य लोगों को बुलाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पिंजौर थाना प्रभारी और सीन ऑफ क्राइम की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके चाचा के सिर में डंडे से हमलाकर उन्हें मार दिया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।


हत्या के पीछे हो सकता है नशेड़ियों का हाथ
मृतक के परिजनों ने बताया कि ज्ञान सिंह काफी धार्मिक व्यक्ति थे। वे गुग्गा माड़ी पर पूजा-पाठ करते थे और वहीं सोते थे। परिजनों ने आशंका जताई कि गुग्गा माड़ी के पास नशा करते हुए नशेड़ियों को रोकने पर अज्ञात नशेड़ियों ने ज्ञान सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed