फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Eight lakhs cheated by downloading fake app, case registered

Panchkula News: नकली एप डाउनलोड करवाकर ठगे आठ लाख, केस दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eight lakhs cheated by downloading fake app, case registered
पंचकूला। नकली एप डाउनलोड करवाकर एक व्यक्ति ने विकास दांगी निवासी सेक्टर-6 से आठ लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विकास दांगी शेयर बाजार के बारे में यूट्यूब पर वीडियो देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने वीडियो में देखे नंबर पर कॉल किया और उस साइबर ठग ने एक फर्जी एप डाउनलोड करवाकर पिछले साल दिसंबर से इस साल 24 जनवरी तक आठ लाख रुपये इनवेस्ट करवाए। इसके बाद वह और ज्यादा पैसे की डिमांड करने लगा। इस पर विकास दांगी को शक हुआ तो उन्होंने स्टाॅक मार्केट की कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके बात की। इस पर उन्हें पता चला कि किसी साइबर ठग ने फर्जी एप डाउनलोड करवाकर उनसे ठगी की है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed