फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education Minister will visit the schools for the whole month to know the ground reality

Panchkula News: शिक्षामंत्री पूरा महीना स्कूलों का दौरा कर जानेंगे जमीनी हकीकत

Wed, 05 Apr 2023 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Education Minister will visit the schools for the whole month to know the ground reality
चंडीगढ़। राज्य के सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत जानने व खामियों को दूर करने के लिए शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अब सभी जिलों का दौरा करने का फैसला लिया है। इस दौरान वह कुछ स्कूलों में भी जाएंगे। अप्रैल में ही वह अपने दौरे पूरे करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ उनका सारा शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। शिक्षामंत्री ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को सरहदी जिले फाजिल्का से अपने दौरों का आगाज किया है। इस दौरान वह स्कूलों में दाखिले, किताबों, वर्दियों, स्कूलों के प्राथमिक ढांचे के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही कोशिश करेंगे कि खामियों को दूर किया जाए।शिक्षामंत्री 5 अप्रैल को फिरोपुर, 6 अप्रैल को रोपड़ और मोहाली, 7 और 8 अप्रैल को अमृतसर, 12 और 13 अप्रैल को तरनतारन, कपूरथला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, 17 अप्रैल को जालंधर, 18 अप्रैल को फतेहगढ़ साहिब, 20, 21 और 22 अप्रैल को पटियाला, लुधियाना, मालेरकोटला, फरीदकोट, मोगा और बरनाला, 24 अप्रैल को संगरूर और मानसा, 27, 28 और 29 अप्रैल को होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट और गुरदासपुर जिले के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने कहा शिक्षा विभाग की नीति को और बढ़िया बनाने के लिए जमीनी जरूरतों को समझ कर बनाया जा सकता है। इसके लिए चंडीगढ़ के दफ्तरों में बैठने की जगह यह दौरा बहुत जरूरी है। उनकी सरकार ने पंजाब के लोगों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने का वादा किया है जिसकी पूर्ति के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed