{"_id":"612fea6b8ebc3e7a1604bee2","slug":"education-department-will-inculcate-the-habit-of-reading-in-students-16-33-crore-approved-for-library-panchkula-news-pkl4253783135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत डालेगा शिक्षा विभाग, लाइब्रेरी के लिए 16.33 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत डालेगा शिक्षा विभाग, लाइब्रेरी के लिए 16.33 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई की आदत डालने के लिए शिक्षा विभाग लाइब्रेरी को मजबूत करने पर जोर देगा। इस कार्य के लिए विभाग ने लाइब्रेरी की नई पुस्तकों की खरीदने के लिए 16.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। नई पुस्तकें पंजाब के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, समाज, लोक साहित्य पर आधारित होंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के समूचे 19145 स्कूलों को किताबें खरीदने के लिए 16 करोड़ 33 लाख और 80 हजार रुपये की कुल राशि दी गई है। इस समय राज्य में 12830 प्राइमरी, 2655 अपर प्राइमरी, 1697 सेकेंडरी और 1963 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनको क्रमवार 641.5 लाख, 345.15 लाख, 254.55 लाख और 392.6 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
प्रवक्ता के अनुसार लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें खरीदने के लिए स्कूल स्तर पर कमेटियां बनाने और माहिर कमेटी की तरफ से सिफारिश की किताबें ही खरीदने के लिए पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। विभाग की तरफ से पंजाब के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, समाज, लोक साहित्य या बोलियों पर आधारित और ज्यादा पुस्तकें खरीदने के लिए कहा गया है। प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत पैदा करने और उनको इस तरफ आकर्षित करने के लिए रंगदार और सचित्र पुस्तकों की खरीद करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
डिस्काउंट के विभाग नेे दिए निर्देश
सरकारी पब्लिशर द्वारा प्रकाशित पुस्तकें खरीदते समय उनकी नीति के अनुसार डिस्काउंट लेने, नेशनल बुक ट्रस्ट से खरीदी जाने वाली पुस्तकों पर 25 प्रतिशत और प्राइवेट पब्लिशरों से खरीदी जाने वाली पुस्तकें पर कम से कम 40 प्रतिशत डिस्काउंट लेने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।