फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education: Achievement of Sector-1 Government College, praise from NAAC team

शिक्षा : सेक्टर-1 गवर्नमेंट कॉलेज को मिली उपलब्धी, नैक टीम से मिली तारीफ

Thu, 02 Sep 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Education: Achievement of Sector-1 Government College, praise from NAAC team
पंचकूला। राष्ट्रीय प्रत्यानयन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) ने सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज को 2.96 सीजीपीए के साथ बी++ ग्रेड से नवाजा है। यहां के कॉलेज को बी++ग्रेड शिक्षण प्रशिक्षण मूल्यांकन, बेहतर अधोसंरचना एवं अधिगम संसाधन, छात्र सहयोग एवं उनकी प्रगति, बेहतर प्रशासन, कुशल नेतृत्व, प्रबंधन, संस्थानिक मूल्य और श्रेष्ठ व्यावहारिक अभ्यास जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए हासिल हुआ है। सेक्टर-1 कॉलेज पंचकूला जिले का एकमात्र बी++ग्रेड प्राप्त गवर्नमेंट कॉलेज बन गया है। कॉलेज उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के रैंकिंग फ्रेमवर्क ‘प्रयास’ में पूरे हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। कॉलेज की इस उपलब्धि पर सभी छात्रों एवं प्राध्यापकों ने एक-दूसरे को बधाइयां देकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चनामिश्रा ने कॉलेज को नैक से बी++ ग्रेड मिलने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय नैक टीम ने की कॉलेज की विजिट
कॉलेज की नैक समन्वयक डॉ. रिचासेतिया ने बताया की 26-27 अगस्त को नैक की तीन सदस्यीय पियर टीम ने कॉलेज की विजिट की थी। पियर टीम विजिट में गवर्नमेंट विदर्भ इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, अमरावती से डॉ. वसंत एच. रेड्डी, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से डॉ. ओपी वर्मा और सेंट ज्यूड कॉलेज थूथूर, कन्या कुमारी के पूर्व प्राचार्य डॉ. निकोलस थेड्यूज शामिल थे। पियर टीम ने दो दिनों तक कॉलेज का गहन निरीक्षण कर सभी गतिविधियों की जानकारी हासिल की। सुनिश्चियन प्रकोष्ठ की प्रमुख विनीता गुप्ता ने बताया कि पियर टीम ने कॉलेज के सभी संकायों के 26 विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी सदस्यों ने विभागों में जाकर पीपीटी प्रेजेंटेशन के साथ ही विद्यार्थियों से चर्चा करके विभिन्न विभागों में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा नैक टीम ने कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों के अभिभावकों से कॉलेज से संबंधित फीडबैक एवं आवश्यक जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन

पियर टीम ने कहा कॉलेज बने ऑटोनोमस
दो दिवसीय निरीक्षण के बाद कॉलेज में आयोजित एग्जिट मीटिंग में निरीक्षण टीम के सभी सदस्यों ने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर सहित शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों की तारीफ की। साथ ही दिए अपने दस सुझावों में कहा कि सेक्टर -1 कॉलेज में ऑटोनोमस कॉलेज बनने की भरपूर संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed