फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ED Special court issues notice against 21 Accused Including Former Haryana CM BS Hooda

पंचकूला प्लॉट आवंटन मामला: भूपेंद्र हुड्डा समेत 21 आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी, पांच मार्च तक कोर्ट ने मांगा जवाब

Fri, 19 Feb 2021 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
ED Special court issues notice against 21 Accused Including Former Haryana CM BS Hooda
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा 21 आरोपियों के खिलाफ पंचकूला के इंडस्ट्रियल प्लॉट अलॉटमेंट मामले में नोटिस जारी किया है। सभी आरोपियों को पांच मार्च तक नोटिस का जवाब देना होगा। ईडी ने 22 आरोपियों के खिलाफ इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट 16 फरवरी को दाखिल की थी। 

विज्ञापन


आरोप है कि 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिचितों को 30.34 करोड़ रुपये में 14 औद्योगिक भूखंडों को फर्जी तरीके से आवंटित किया गया। अब मामले की अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी। ईडी ने राज्य सतर्कता ब्यूरो, हरियाणा के एफआईआर नंबर 9, 19 दिसंबर 2015 के आधार पर जांच शुरू की। यही एफआईआर सीबीआई को ट्रांसफर की गई थी और केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


ईडी के अनुसार एचएसवीपी ने प्लॉट अलॉटमेंट के लिए सात दिसंबर 2011 से छह जनवरी 2012 तक आवेदन मांगे थे। आवेदन की तारीख समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने 24 जनवरी 2012 को अचानक अलॉटमेंट का क्राइटेरिया बदल दिया। तब पूर्व सीएम हुड्डा अथॉरिटी के चेयरमैन थे। जिन्हें प्लॉट अलॉट हुए, उनमें ज्यादातर पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी की ईएमपी 2011 के अनुसार आवेदक निर्धारित योग्यता भी पूरी नहीं कर रहे थे। 496 से 1280 स्क्वॉयर फुट के इन प्लॉट को कम रेट पर बेचने का आरोप है। ईडी के अनुसार हर प्लॉट पर 15 से 35 प्रतिशत का नुकसान सरकार को हुआ। ईडी कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के पूर्व मुख्य प्रशासक डीपीएस नागल, पूर्व प्रशासक हुडा सुरजीत सिंह, हुडा के पूर्व मुख्य वित्त नियंत्रक एससी कंसल, हुडा के पूर्व उप अधीक्षक बीबी तनेजा और दो फर्मों-मैसर्स वाईपीटी इंटरटेनमेंट हाउस प्रा. लिमिटेड और मैसर्स चंडीगढ़ सॉफ्टेक प्रा. लि. को अभियुक्त के रूप में नामित किया गया है।


अन्य आरोपियों में नरेंद्र सिंह सोलंकी, अनुपम सूद, कंवरप्रीत सिंह संधू, रेनू हुड्डा, मोना बेरी, अमन गुप्ता, नंदिता हुड्डा, अशोक वर्मा, डॉ. गणेश दत्त रतन, सिद्धार्थ भारद्वाज, डागर कत्याल, सिद्धार्थ भारद्वाज, लेफ्टिनेंट कर्नल ओपी दहिया (सेवानिवृत्त), पवन कंसल और मनजोत कौर को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed