फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   E-rickshaw thief arrested, Rs 15,000 recovered, sent to jail

Panchkula News: ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार, 15 हजार रुपये बरामद, जेल भेजा

Tue, 26 Aug 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw thief arrested, Rs 15,000 recovered, sent to jail
पंचकूला। महिला का ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच-26 गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए ई-रिक्शा को काटकर बेचने से प्राप्त 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान अंकित निवासी जिला बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वर्तमान में जीरकपुर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन




एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त को सेक्टर-16 पुलिस चौकी में एक महिला सुनीता निवासी सेक्टर-17 पंचकूला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 9 अगस्त को उसका ई-रिक्शा राजीव कॉलोनी की मुख्य सड़क से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-14 में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज समेत विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जांच शुरू की। प्रारंभिक प्रयासों में कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच 24 अगस्त को क्राइम ब्रांच-26 इंचार्ज दलीप सिंह व उनकी टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए टीम ने आरोपी अंकित गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed